फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hapur incident: Retd Principal Judge, Family Court, Lucknow has also been included in this committee

हापुड़ कांड: जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में पूर्व जज को भी जोड़ा गया, सभी पहलुओं पर होगी जांच

Tue, 05 Sep 2023 10:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Sep 2023 10:00 AM IST
सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए पूर्व में गठित की गई जांच समिति में एक सेवानिवृत्त जज को भी जोड़ा गया है। समिति मामले के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपेगी।
 

विज्ञापन
Hapur incident: Retd Principal Judge, Family Court, Lucknow has also been included in this committee
सोमवार को लखनऊ में प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हापुड़ में पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज की जांच को लेकर बनाई गई तीन सदस्यीय समिति में फैमिली कोर्ट के सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश हृदयनाथ पांडेय को भी जोड़ा गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। प्रकरण की जांच के लिए पहले मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था जिसमें आईजी मेरठ और डीआईजी मुरादाबाद शामिल थे। अब चार सदस्यीय समिति घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


उधर, हापुड़ की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्ववान पर लखनऊ सहित प्रदेश भर में वकीलों ने अदालती कार्य नहीं किया। लखनऊ बार के महासचिव के नेतृत्व में सीएम को डीएम के जरिये ज्ञापन देकर हापुड़ के डीएम-एसपी का तुरंत स्थानांतरण किए जाने, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसवालों पर केस दर्ज करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत लागू करने व घायलों को मुआवजे की मांग की। वकीलों ने धरने के बाद बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि बार काउंसिल के आह्वान पर वकील मंगलवार को मुख्य सचिव और पुलिस प्रशासन का पुतला रुकेंगे तथा काम नहीं करेंगे। हड़ताल की पहले से जानकारी के चलते ज्यादातर वादकारी कोर्ट नहीं आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: बीजेपी ने ऐनवक्त पर बदली रणनीति, दारा सिंह की जगह पार्टी की इमेज को भुनाने की कोशिश

ये भी पढ़ें - UP की धमक: प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बनाया रिकॉर्ड, पांच साल में इतना इनवेस्टमेंट, FDI में 22 राज्य को पछाड़ा


ट्रैफिक पुलिस ने लगवाया जाम, एंबुलेंस में मरीज तो बस में सवार यात्री हुए बेहाल
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही ने सोमवार को शहर में जाम लगवा दिया। आम जनता दो घंटे तक इसमें पिसती रही। प्रदर्शन किए जाने की पहले से जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक डायवर्जन नहीं किया गया। ऐसे में जब दोपहर को प्रदर्शन के लिए अधिवक्ता कचहरी से निकले तो ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। फिर अचानक जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक परिवर्तन कर दिया गया। इससे चारों तरफ जाम लगा रहा। परिवर्तन चौक, कैसरबाग, शहीद स्मारक रोड व हजरतगंज समेत अन्य इलाकों में वाहनों के पहिये थम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed