{"_id":"68225ecbcdbba4de020d604f","slug":"hanuman-temple-bathed-in-light-queues-of-devotees-started-from-night-lucknow-news-c-13-knp1002-1200118-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोशनी से नहाए हनुमान मंदिर, रात से लगीं भक्तों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोशनी से नहाए हनुमान मंदिर, रात से लगीं भक्तों की कतारें
विज्ञापन
हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करते भक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल को लेकर सोमवार रात शहर के सभी हनुमान मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। हनुमान सेतु मंदिर में रात 12 बजे बजरंग बली का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान रात से ही यहां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर, नए हनुमान मंदिर और हनुमत धाम समेत शहर के सभी हनुमान मंदिरों में मंगलवार सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
बड़ा मंगल को लेकर बजरंग बली का सिंदूर से भव्य शृंगार, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ दिनभर सभी मंदिरों में चलेगा। हनुमान सेतु मंदिर के सचिव दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि भक्तों में प्रसाद बांटने के लिए 60 हजार लड्डू तैयार कराए गए हैं। भक्त अच्छे से दर्शन कर सकें इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही ठंडे पानी और शरबत का भी इंतजाम किया गया है।
रात 12 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बजरंग बली की आरती उतारी गई। इसके बाद सुबह छह बजे आरती होगी। फिर बजरंग बली को भोग लगाया जाएगा। अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में सोमवार से ही लड्डू बनाने का काम तेजी से चल रहा था। शाम तक प्रसाद व फूल मालाओं की दुकानें सज चुकी थीं।
विज्ञापन
गर्मी में राहत देगी पानी की फुहार
अलीगंज स्थित श्री महावीर नए हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी बड़े मंगल पर लाखों भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारियां की गई हैं। मंदिर की आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ता राकेश दीक्षित ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए कूलर की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही पतले पाइप से पानी की हल्की फुहार भी डाली जाएगी ताकि भीषण गर्मी में भक्तों को राहत मिल सके। इसके अलावा मंदिर प्रांगण के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर के बाहर प्रसाद और फूल की दुकान लगाने वाले रवि कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण के भीतर व बाहर लगी दुकानों में ही तकरीबन 500 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। वहीं करीब 250 क्विंटल फूलों की मालाएं तैयार की जा रही हैं।
11 किलो लड्डू के साथ लगेगा छप्पन भोग
प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी ने बताया कि बड़ा मंगल पर हनुमान जी को 11 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। सुबह 8:30 से नौ बजे तक सिंदूर लेपन का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रातः 9.30 बजे आरती होगी। इसके बाद छप्पन भोग लगाया जाएगा। 11 बजे से भंडारे का भी आयोजन होगा। शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन होगा।
कोनेश्वर मंदिर में आज से प्रतिदिन भंडारा
चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को 13 मई से लेकर 11 जून तक हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री कोनेश्वर महादेव प्रबंधक समिति भंडारे का आयोजन कराएगी जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भी सहयोग करेंगे।