Lucknow News: राज्य टेनिस प्रतियोगिता में हनु और आइरा ने खिताब कब्जाया
विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल में हनु वर्मा का सामना लखनऊ के ओम यादव से हुआ। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी रैली देखने को मिला। 8-8 की बराबरी पर टाईब्रेेकर का सहारा लिया गया। निर्णायक मौके पर हनु वर्मा ने दमदार खेल दिखाते हुए 9-8(2) के अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब कब्जाया।
महिला एकल फाइनल में आइरा की भिड़ंत सासा कटियार से हुई। मुकाबले की शुरुआत से ही आइरा ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक की बदौलत सारा पर दबाव बना लिया और 9-2 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब जीता।
प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल (30-40 वर्ष) में लखनऊ के निर्भय सिंह ने लखनऊ के ही राजकुमार को 9-0, पुरुष एकल फाइनल (40- 50 वर्ष) में रायबरेली के सुनील कुमार ने लखनऊ के अंकुर कपूर को 9-7 और पुरुष एकल फाइनल (40- 50 वर्ष) में लखनऊ के मनीष महारोत्रा ने आलोक भटनागर को 9-7 से हराते हुए खिताब जीता।
प्रतियोगिता के समापन पर आईजी किरीट राठौड़ ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश सूचना आयोग संदीप गुप्ता, परिवहन निगम के चीफ लीगल एडवाइजर अभय प्रकाश, फैमिली कोर्ट लखनऊ के सीनियर जज विष्णु अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अतुल सिन्हा, यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, आयोजन सचिव समित केसरी समेत अन्य मौजूद रहे।

विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित टेनिस प्रतियोगिता के मुकाबलों में हिस्सा लेत