फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   handloom stall in sawan fair

Lucknow News: सावन मेले में सजा हस्तशिल्प का संसार

Fri, 01 Aug 2025 08:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
handloom stall in sawan fair
सावन मेले में स्टॉल पर मौजूद लोग। स्वयं
लखनऊ। क्राफ्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से चौक स्थित नीबू पार्क के सामने शुक्रवार से पांच दिवसीय सावन मेले के तहत मल्हार पर्व की शुरुआत की गई। इसमें प्रदेश के हस्त शिल्पकारों ने स्टॉल लगाए हैं। मेले में उत्तर प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक शिल्पकला, वस्त्र, सजावटी और घरेलू सामग्री प्रदर्शित की जा रही है। इसमें शृंगार, पारंपरिक परिधान, देसी डलिया, थारु क्राफ्ट और राजस्थानी बगरू जैसे स्टॉल्स भी लगे हैं।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ चौक वार्ड के पार्षद अनुराग मिश्रा, समाजसेवी रिद्धि किशोर गौड़, खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य अंशु केडिया, चंद्रभान सिंह और निहारिका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पार्षद अनुराग मिश्रा ने बताया कि मेला पांच अगस्त तक सुबह 11:30 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। काउंसिल की उपाध्यक्ष ज्योत्सना अरुण ने बताया कि दो अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता और चार को पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल की निहारिका सिंह, उत्तर प्रदेश क्राफ्ट काउंसिल, लखनऊ की उपाध्यक्ष ज्योत्सना, अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, सचिव दीपाली बोस, सह सचिव बबीता चतुर्वेदी, सदस्य ज्योत्सना श्रीवास्तव, अंजना शुक्ला और सच्चिदानंद गोस्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed