{"_id":"689e00eb9aa5a4c5ca02ae03","slug":"hajj-yatra-2026-all-18760-applicants-of-the-state-will-go-for-hajj-first-installment-has-to-be-deposited-by-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा 2026: प्रदेश के सभी 18760 आवेदक जाएंगे हज, 20 तक जमा करनी होगी पहली किस्त; कोई आवेदन निरस्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा 2026: प्रदेश के सभी 18760 आवेदक जाएंगे हज, 20 तक जमा करनी होगी पहली किस्त; कोई आवेदन निरस्त नहीं
Thu, 14 Aug 2025 08:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:59 PM IST
सार
Hajj Yatra 2026: हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश के सभी 18760 आवेदक हज यात्रा के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए 20 अगस्त तक शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज कमेटी ऑफ इंडिया की बुधवार को मुंबई में हुई ऑनलाइन लॉटरी में प्रदेश के सभी 18760 आवेदक हज के लिए चयनित हो गए हैं। चयनित आवेदकों को अब 152300 रुपये हज की पेशगी रकम 20 अगस्त तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश से हज के लिए संभावित कोटे से कम आवेदन होने से सभी आवेदकों का चयन तय था। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि अब सभी चयनित हज यात्रियों को हज खर्च की पहली किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 20 अगस्त तक जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट और हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग यूपीआई से भी किस्त जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में प्रत्येक कवर नंबर के सामने अंकित बैंक रेफरेंस नंबर को पे इन स्लिप डाउनलोड कर उस पर अंकित कर राशि जमा करनी होगी। जमा धन की रसीद व पासपोर्ट की प्रमाणित फोटो कॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपलोड या राज्य हज कमेटी के कार्यालय में डाक के जरिये या खुद 25 अगस्त तक जमा करना होगा। तय समय पर धनराशि और दस्तावेज जमा न करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन