फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Haj House resonated with the chants of Labbaik Allahumma Labbaik

Lucknow News: लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक की सदाओं से गुलजार हुआ हज हाउस

Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haj House resonated with the chants of Labbaik Allahumma Labbaik
हज यात्रियों की रवानगी के दौरान मौजूद मंत्री और अन्य।

विज्ञापन
लखनऊ। अपने रब के घर का दीदार करने की ख्वाहिश लिए आजमीन-ए-हज का पहला काफिला सोमवार को राजधानी से मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक, लब्बैक ला शरीका लक लब्बैक, इन्नल हम्दा वन्नेमता लकावल मुल्क ला शरीका लक... की सदाओं से गुलजार हो गया।



हज हाउस में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक अंकित अग्रवाल, हज कमेटी सचिव एसपी तिवारी की मौजूदगी में हज यात्रियों के काफिले को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से यात्रियों की पहली उड़ान सुबह तड़के 2:25 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से रवाना हुई। इसमें 288 हज यात्रियों (152 पुरुष और 136 महिला) को मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना किया गया। रवानगी से पहले नदवा के सचिव मौलाना अम्मार हसनी नकबी ने हज की अहमियत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस के प्रशासनिक भवन में एसबीआई का काउंटर लगवाया है। हज के दौरान मदद के लिए तीन हज इंस्पेक्टर (हज सेवक) मो. तारिक, मो. अमजद, उबैद अहमद को हज यात्रियों के साथ ही रवाना किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह, एसएन पांडेय, राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. जावेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed