{"_id":"5988b1494f1c1bc7448b4648","slug":"hair-cropping-cases-came-into-existence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरदानी के अंदर सोयी छात्रा की भी कट गई चोटी, कई नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरदानी के अंदर सोयी छात्रा की भी कट गई चोटी, कई नए मामले आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
choti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध क्षेत्र में छह और महिलाओं, एक युवती और दो बालिकाओं ने रहस्यमय तरीके से चोटी कटने का दावा किया है।
विज्ञापन
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पटनहिइया मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव की रहने वाली संज्ञावती का दावा है कि रविवार रात घर पर अकेली थी।
अचानक सिर में दर्द के बाद वह बेहोश हो गई और उसकी चोटी कट गई। कुछ देर बाद पति ने सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि ऐसा डर के कारण हुआ है। चोटी कटने की घटना की अफवाह है।
सीतापुर के बिसवां कोतवाली इलाके के गोपालापुर निवासी राजेश्वरी, हरगांव के जलालीपुर निवासी मौलाना सलीम की पुत्री कुलसुम (19) और अटरिया क्षेत्र के रेवान कलां गांव निवासी तुलसा देवी (45) ने भी चोटी कटने का दावा किया है।
बहराइच के फखरपुर थाना अंतर्गत सिसवारा गांव निवासी नीरज शुक्ला की बेटी स्वाति शुक्ला (7) का दावा है कि सोमवार सुबह वह सोकर उठी तो उसकी चोटी के बाल बिस्तर पर कटे पड़े थे। चोटी के बाल कैसे कटे पता नहीं।
विज्ञापन
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के खगईजोत भरिया गांव में रविवार रात सो रही 17 वर्षीय छात्रा स्वाति यादव ने दावा किया कि रात में उसकी चोटी रहस्यमय ढंग से कट गई। उसको मामले की जानकारी सोमवार सुबह सोकर उठने के बाद हुई।
विज्ञापन
गोंडा के बालपुर के चकसेनिया गांव में रहने वाली वैधा देवी (45) ने दावा बताया कि रविवार देर शाम वह खेत की तरफ गईं थी। तभी एक आदमी ने उसकी चोटी काट ली और भाग गया।
अंधेरा होने के कारण वह उस व्यक्ति को पहचान नहीं पाईं। छपिया थानाक्षेत्र के ढढौआ मेहनिया की रहने वाली केवलपता (38) का दावा है कि रविवार रात अपने घर के बरामदे में सोते वक्त किसी ने चोटी काट ली।
वहीं गौरा चौकी के अल्लीपुर गांव के मजरा जोलाहनडीह में नजीर की 15 वर्षीया बेटी फूलजहां का दावा है कि रात में घर के आंगन में मच्छरदानी के भीतर सोई थी कि उसकी किसी ने चोटी काट ली।