{"_id":"598581b74f1c1b48358b4673","slug":"hair-chopping-incidents-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोटी न काटो’ कहकर बेहोश हुई महिला, एक दिन में सामने आए कई नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चोटी न काटो’ कहकर बेहोश हुई महिला, एक दिन में सामने आए कई नए मामले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटने की पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटी कटने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कई नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
पहला मामला बहराइच का है। यहां मोहल्ला मीरा खेलपुरा में एक 62 साल की महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। महिला सरिता देवी का कहना है कि रात लगभग 2 बजे किसी ने उसकी चोटी काट दी।
चोटी कटने के बाद अचानक उसके सिर और पीठ में दर्द उठा जब उसने सुबह 5 बजे अपने बेटे भोला सोनी को बुलाया तो उसने देखा चोटी कटी हुई बिस्तर पर पड़ी है।
विज्ञापन
चोटी कटने की बात सुन पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले की जांच की जा रही है।
एक और मामले में सीतापुर की एक महिला के चोटी कटने के खौफ से बेहोश होने की सूचना मिली है। महोली कोतवाली इलाके के भूड़ा गांव निवासी रमाकांत की पत्नी नीतू (27) शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नित्य क्रिया के लिए घर के बाहर गयी हुई थी।
विज्ञापन
वापस दरवाजे पर पहुंचने पर अचानक वह चोटी न काटो-चोटी न काटो चिल्लाने लगी और गिर कर बेहोश हो गई। परिवार के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली लेकर गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला कुछ बोल नहीं पा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि महिला जूड़ा लगाए थी जोकि खुल गया, उसके बाल नहीं कटे हैं।
तीसरा मामला डीह थाना क्षेत्र के निगोही गांव का है। यहां शनिवार सुबह एक महिला की सोते समय तेज सर दर्द के बाद चोटी कट गई। ठीक उसी समय गांव में एक अन्य घटना में एक लड़की की चोटी कट गई। लड़की छत पर लकड़ी लेने गई थी। चोटी कटते ही वह चिल्लाते हुए नीचे की ओर भागी। चोटी कटने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।