फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hair chopping in raibarrely student found unconscious

अफवाह या सच की पड़ताल के बीच कटी एक और चोटी, बेहोश हुई छात्रा

Sat, 05 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/रायबरेली, लखनऊ
ब्यूरो/रायबरेली, लखनऊ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Hair chopping in raibarrely student found unconscious
कटी हुई चोटी दिखाती छात्रा

ऊंचाहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रहस्यमय तरीके से कक्षा नौ की छात्रा की चोटी कट गई। पीड़िता का कहना है कि सिर में दर्द हुआ तो उसकी नींद टूटी, देखा तो चोटी कटी पड़ी थी। परिवारीजनों की मानें तो घटना के बाद बेटी बेहोश हो गई। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। घटना की जांच के बाद पुलिस-प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ऊंचाहार नगर से जुड़े गुलाम हुसैन का पुरवा निवासी अरुण कुमार की 14 वर्षीय बेटी कंचन नगर के हरनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। बताते हैं कि उसकी चोटी गुरुवार रात रहस्यमय तरीके से कट गई। किशोरी का कहना है कि चोटी कैसे कटी उसे पता नहीं चल पाया। उसके सिर में दर्द हुआ और जब उसने देखा तो चोटी कटी पड़ी थी। वह अपनी मां रीता के पास घर के अंदर सो रही थी।
विज्ञापन


 सुबह सूचना फैलने पर उसे देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। परिवारीजन बेटी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि सोते वक्त आखिर छात्रा की चोटी कैसे कट गई। वहीं पर परिवारीजन भी सो रहे थे, उनको इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ऊंचाहार मदन कुमार वर्मा ने बताया कि चोटी कटने की बात सिर्फ अफवाह है। लोग किसी अफवाह या भ्रम में न पड़ें और डरें भी नहीं। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि कोई शरारती तत्व है, जो ऐसी अफवाह फैला रहे हैं।  ऐसे लोगों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।


अफवाह फैलाने वाले किए जा रहे चिन्हित: एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र में छात्रा की चोटी काटने की घटना महज अफवाह है। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। एएसपी का कहना है कि सभी सीओ व थानेदारों को सतर्क कर दिया गया है कि वे भी अपने क्षेत्रों में ऐसी अफवाह पर नजर रखें। यदि कोई अफवाह फैलाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed