Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Had Operation Sindoor continued for two more days, we would have got Pakistan-occupied Kashmir: Rambhadracharya
{"_id":"6a2348afba63929ca201acaa","slug":"had-operation-sindoor-continued-for-two-more-days-we-would-have-got-pakistan-occupied-kashmir-rambhadracharya-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1770170-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर दो दिन और चलता तो मिल जाता पाक अधिकृत कश्मीर : रामभद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर दो दिन और चलता तो मिल जाता पाक अधिकृत कश्मीर : रामभद्राचार्य
कथा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पद्मविभूषण जगद्गुरु रा
Link Copied
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की गूंज सुनाई दी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राष्ट्र सुरक्षा का उल्लेख करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। कहा कि यह अगर ऑपरेशन दो दिन और चलता तो पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिल जाता। इस दौरान उन्होंने श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग का अत्यंत सुंदर वर्णन किया। कहा कि संत वही है जिसके चरणों में बैठकर मनुष्य की समस्याओं का अंत हो जाए।
विज्ञापन
कथा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया और भावपूर्ण कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु की यह अद्भुत क्षमता सामान्य साधना का नहीं, बल्कि साक्षात ईश्वर की विशेष कृपा का परिणाम है। आयोजक मंडल की ओर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रक्षामंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
कथा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पद्मविभूषण जगद्गुरु रा
कथा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पद्मविभूषण जगद्गुरु रा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।