फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hackers hacked the UP vidhansabha site.

यूपी: हैकर्स ने यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज

Thu, 09 Sep 2021 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Sep 2021 11:54 AM IST
सार

यूपी विधानसभा की वेबसाइट हैक होने की जानकारी पर यूपी डेस्कों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हैकर को दबोच लेंगे।

विज्ञापन
Hackers hacked the UP vidhansabha site.
यूपी विधानभवन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा की वेबसाइट साइबर हैकरों ने हैक कर ली है। वेबसाइट हैक होने की जानकारी होते ही यूपी डेस्को ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने मे दर्ज कराया है। वेबसाइट हैक होने के मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है। हैकरों ने वेबसाइट हैक कर  आपत्तिजनक पोस्ट डाली है जिसके बाद ही वेबसाइट संचालन करने वाले लोगों को संदेह हुआ। www.upvidhansabhaproceedings.gov.in वेबसाइट को हैक किया गया हैं।

विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना के प्रभारी के मुताबिक लखनऊ ग्रामीण में सूचना प्रोद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008, 66 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यूपी डेस्को के सहायक प्रबंधक रामशंकर सिंह के मुताबिक पुलिस को तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर एडीजी साइबर क्राइम राम कुमार ने खुद गंभीरता से कार्रवाई शुरू करवा दी है। हर पल इस मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हैकर को दबोच लेंगे।
विज्ञापन


कई सरकारी विभागों केवेबसाइट हुए हैक
एक सप्ताह में सरकारी बेवसाइट हैक होने के कई मामले सामने आये हैं। पांच सितंबर को आरपीएफ ने रेलवे की सरकारी बेवसाइट हैक करके टिकट की जालसाजी करने वाले को गिरफ्तार किया था। आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि पट्टी में ढखवा रोड पर एक साइबर कैफे में रेलवे की वेबसाइट हैक कर अवैध तरीके से टिकट बनाए जा रहे हैं। इस पर बीते रविवार को आरपीएफ ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ढकवा रोड पर स्थित साइबर कैफे पर छापा मारकर आरोपी अनुपम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में बुधवार को विभूतिखंड पुलिस ने अंगूठे का बॉयोमेट्रिक क्लोन तैयार कर ठगी करने वाले 3 ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी वेबसाइट (आईजीआरएस) से रजिस्ट्री का डेटा चुराते थे। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों के अंगूठे के बॉयोमेट्रिक प्रिंट ले लेते थे। इसके बाद फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर उनके खातों से पैसा अपने डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर कर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed