फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Guwahati-Sriganganagar special from 2nd October

Lucknow News: गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल दो अक्तूबर से

Thu, 12 Sep 2024 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Guwahati-Sriganganagar special from 2nd October

विज्ञापन
लखनऊ। गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के बीच स्पेशल ट्रेन वाया लखनऊ दो अक्तूबर से शुरू होगी। 05636 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर वीकली स्पेशल 27 नवंबर तक हर बुधवार को गुवाहाटी से शाम सवा छह बजे चलकर तीसरे दिन लखनऊ से रात 2:20 बजे होते हुए चौथे दिन सुबह 3:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वापसी में 05635 स्पेशल छह अक्तूबर से पहली दिसंबर तक हर रविवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 1:20 बजे चलकर लखनऊ से अगली दोपहर 2:20 बजे होते हुए चौथे दिन गुवाहाटी रात 12:25 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल के फेरे बढ़े

रेलवे ने 04829/30 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन के 29 नवंबर तक नौ फेरे बढ़ा दिए हैं। 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम सवा चार बजे चलकर लखनऊ से अगली दोपहर 3:10 बजे होते हुए गोरखपुर रात 8:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे चलकर लखनऊ से सुबह 6:05 बजे होते हुए जोधपुर अगली सुबह चार बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन




30 अक्तूबर से चलेगी नागपुर समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ। रेलवे नागपुर से समस्तीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन वाया लखनऊ चलाएगा। ट्रेन 01207/08 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल नागपुर से 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक हर बुधवार को और समस्तीपुर से 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक हर बृहस्पतिवर को तीन फेरों में चलाई जाएगी। वहीं, मांग पर लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस चित्रकूट एक्सप्रेस का विस्तार मदन महल स्टेशन तक कर दिया गया है। लखनऊ जं. से 15 से 26 सितंबर तक 15205 ट्रेन इस स्टेशन पर 6:25 बजे पहुंचेगी। जबलपुर से 16 से 27 सितंबर तक 15206 मदन महल स्टेशन से रात 8:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed