फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Guru Pirnima celebration in Ayodhya.

Ayodhya: रामनगरी में छलक रहा गुरु पूर्णिमा का उल्लास, आचार्य सत्येंद्र दास बोले- गुरु पूजन कर मनाएं

Sun, 21 Jul 2024 12:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में सरयू के तट पर सुबह से ही स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। स्नान के बाद भक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
Guru Pirnima celebration in Ayodhya.
सरयू के तट पर मौजूद श्रद्घालु। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी में रविवार को गुरु पूर्णिमा का उल्लास शिखर पर दिखा। गुरुधामों में उमड़े शिष्यों के भारी सैलाब से गुरु की महिमा महत्ता सिद्ध होती रही। सुबह से ही सरयू में डुबकी लगाने के लिए सरयू घाटों पर भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


शिष्यों ने स्नान दान के बाद मठ-मंदिरों में जाकर अपने गुरु के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। दर्शन- पूजन का सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा।

ये भी पढ़ें - योगी ने दिया प्रखर हिंदुत्व के एजेंडे पर खड़े होने का संदेश, फैसले से उपचुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मधुरिमा समूह ने जोमैटो के अधिकारी व अन्य पर दर्ज कराया केस, मिलते-जुलते नाम से कर रहे थे व्यापार
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर रामनगरी भक्तों से गुलजार दिखी। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा निवेदित करने के लिए लाखों की संख्या में भक्तों का समूह उमड़ा तो गुरु पर्व की महिमा भी शिरोधार्य होती दिखी। स्नान के बाद भक्तों ने नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक किया।


इसके बाद रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन की होड़ रही। प्रशासन की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए रामनगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सरयू घाटों से लेकर मठ-मंदिरों तक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। यह गुरुओं का कर्तव्य है कि वो अपने शिष्यों को ज्ञान दें। इस त्योहार का बड़ा महत्व है। इस पर्व को गुरु पूजन कर मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed