{"_id":"5c14addebdec225a237209c3","slug":"gunner-of-mlc-beaten-a-man-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी की गाड़ी फंसी तो गनर ने स्कूटी सवार को पीटा, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएलसी की गाड़ी फंसी तो गनर ने स्कूटी सवार को पीटा, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
Sat, 15 Dec 2018 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
लखनऊ में हजरतगंज के वाईएमसीए चौराहे पर बसपा एमएलसी की गाड़ी एक स्कूटी सवार की गलती से फंस गई। इससे नाराज एमएलसी के गनर ने स्कूटी सवार युवक को पीट दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। सिपाही के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं, सीओ ने उसके निलंबन के लिए पत्र भी भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुक्रवार रात को करीब आठ बजे वाईएमसीए चौराहे पर सिकंदरबाग की तरफ से सुल्तानपुर निवासी बसपा एमएलसी की एसयूवी आ रही थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ से एक स्कूटी सवार जा रहा था। चौराहे पर ही एसयूवी के सामने स्कूटी आने के कारण गाड़ी रुक गई। इससे चिढ़े एमएलसी के गनर कमलेश कुमार ने युवक की पिटाई कर दी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने वारदात का वीडियो बना लिया। जिसे तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Trending Videos
सिपाही के खिलाफ केस दर्ज
यूपी पुलिस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संज्ञान लिया। उन्होंने सीओ हजरतगंज को तत्काल सिपाही के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया। सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा ने टीम लगाकर सिपाही के बारे में जानकारी हासिल की।
सिपाही कमलेश के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया। सीओ के मुताबिक उन्होंने गनर कमलेश कुमार के निलंबन के लिए भी पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
सिपाही कमलेश के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया। सीओ के मुताबिक उन्होंने गनर कमलेश कुमार के निलंबन के लिए भी पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।