फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gun shot in hukka bar

हुक्का बार में पुराने विवाद को लेकर युवक को गोली मारी

Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
gun shot in hukka bar
तालकटोरा थाना के पास चल रहे शीशा लाउंज हुक्का बार में रविवार रात पुराने विवाद को लेकर मार्कंडेय अवस्थी को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी है। फायरिंग से हुक्का बार में भगदड़ व अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी बाजारखाला अनूप कुमार ने बताया कि आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी 22 वर्षीय मार्कंडेय अवस्थी की करीब एक महीने पहले गढ़ी कनौरा में जन्मदिन की पार्टी में राजाजीपुरम के अभय पांडेय और उसके भाई उत्कृष्ट से डीजे पर अपनी पंसद का गाना बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। रविवार रात शीशा लाउंज हुक्का बार में दोनों फिर आमने-सामने आ गए। आपस में झगड़ा व मारपीट होने लगी जिस पर आरोपियों ने मार्कंडेय पर फायर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। गोली की आवाज से हुक्का बार में हड़कंप और चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मार्कंडेय के दोस्त कृष्णा के मुताबिक हमलावरों ने पिस्टल से पांच फायर किए थे। सूचना पाकर आई पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हुक्का बार पर प्रतिबंध के बावजूद शीशा लाउंज कैसे चल रहा था, इस पर पुलिस की भूमिका कठघरे में है। पुलिस का कहना है कि शीशा लाउंज में रेस्टोरेंट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed