फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gulam nabi azad talks to congress leaders in lucknow.

सिर्फ सात विधायक ही जिता पाए कांग्रेस के 560 पदाधिकारी: आजाद ने कांग्रेसियों को बताई सच्चाई

Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
gulam nabi azad talks to congress leaders in lucknow.
एआईसीसी के महासचिव और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में एआईसीसी के महासचिव और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की मौजूदा हालत पर बेहद अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यूपी में 560 प्रदेश पदाधिकारियों की भारी-भरकम फौज भी सिर्फ 7 एमएलए ही जिता सकी। यह वैसा ही है जैसे किसी घर में एक से ज्यादा बिल्लियां होने पर वे चूहों को नहीं मारतीं। पूरी ऊर्जा आपस में लड़ने में ही खर्च कर देती हैं।

विज्ञापन


आजाद ने कहा कि कांग्रेस का परिवार लगातार छोटा होता जा रहा है। ऐसे भी नेता हैं जो अपने जिलों में 4 वोट नहीं दिलवा पाते, पर कुर्सी से चिपके हुए हैं। अगर कांग्रेस को आगे बढ़ाना है तो इस स्थिति को बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के जीते एवं हारे हुए प्रत्याशियों के साथ-साथ जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारी बुलाए गए थे। अपेक्षित उपस्थिति न होने पर आजाद ने कहा कि पश्चिमी यूपी के सम्मेलन लखनऊ के मुकाबले ज्यादा सफल रहे। वहां महिलाओं और लड़कियों ने मुखर होकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पीएल पुनिया, डॉ. संजय सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, एमएलसी दीपक सिंह, विधायक आराधना मिश्रा, राकेश सिंह, मसूद अख्तर भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने भी नेतृत्व को सुनाई खरी-खरी

gulam nabi azad talks to congress leaders in lucknow.

कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में टिकट वितरण में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। कहा, नेता चापलूसों से घिर जाते हैं, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते। हरदोई के आफताब हैदर ने कहा कि जिन्होंने गलत टिकट बांटे, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

लखनऊ के युवा नेता शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नेता के काम की निगरानी जरूरी है, जो कांग्रेस में नहीं होती। नतीजतन, चुनाव में अपेक्षित परिणाम भी नहीं मिल पाते। हरदोई की ही सुनीता देवी ने बाहरी लोगों को टिकट देने पर आपत्ति जताई।  

महिला सभासदों की जगह आए उनके पति
सम्मेलन में महिला सभासदों के स्थान पर उनके पति आए। वे अपनी बात रखना चाहते थे, पर नेतृत्व ने मना करते हुए कहा कि इससे गलत संदेश जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed