फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gulal thrown of religious place, creates tension in Barabanki.

Barabanki: बाराबंकी में धार्मिक स्थल पर फेंका गुलाल, तनाव के बीच पीएसी तैनात, तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 07:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Oct 2024 07:07 PM IST
सार

बाराबंकी जिले में विसर्जन के जुलूस के दौरान दूसरे समुदाय के धार्मिकस्थल के सामने डीजे बजाने और गुलाल फेंकने से तनाव उत्पन्न हो गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Gulal thrown of religious place, creates tension in Barabanki.
घटना के बाद कस्बा इचौली में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र टिकैतनगर के कस्बा इचौली में विसर्जन के जुलूस के दौरान एक घटना को लेकर सौहार्द बिगड़ते हुए बचा। पुलिस के अनुसार कस्बा इचौली में गांव के उत्तर तक जुलूस निकालने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए इसी रास्ते से जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में पड़े दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाया जा रहा था। हालांकि धार्मिक स्थल को कपड़े से ढक दिया गया था। आरोप है कि एक युवक ने दूसरे समुदाय के धार्मिकस्थल पर गुलाल और अपत्तिजनक सामान फेंका। इससे तनाव फैल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उपद्रवियों को जो मिला तोड़ दिया, जला दिया, कई जगह बेबस खड़ी देखती रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हिंसा की आग में जला बहराइच: शोरूम, अस्पताल और घर फूंके, हालात को नियंत्रित करने में पुलिस दिखी नाकाम, तस्वीरें


मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी बुला ली गई। टिकैतनगर थाने के एसएसआई की तहरीर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया गुलाल फेंकने वाले आलोक डीजे संचालक रवि व एक युवक अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed