{"_id":"97c94d05aeb21c04794f399633d655a2","slug":"gujran-ex-governor-rk-trivedi-died-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरआईडी कार्ड व्यवस्था लाने वाले आर.के. त्रिवेदी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरआईडी कार्ड व्यवस्था लाने वाले आर.के. त्रिवेदी का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Nov 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के पूर्व राज्यपाल और देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे रामकृष्ण त्रिवेदी (आर.के. त्रिवेदी) का बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ में निधन हो गया।
विज्ञापन
वह अस्वस्थ चल रहे थे। देश के वरिष्ठतम आई.ए.एस. अधिकारी रहे त्रिवेदी बतौर निर्वाचन आयुक्त देश में मतदाता पहचान पत्र की व्यवस्था लागू करने के लिए लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
त्रिवेदी के दामाद एस.एन. शुक्ल भी आई.ए.एस. अधिकारी रह चुके हैं। शुक्ल के अनुसार, त्रिवेदी की अंत्येष्टि आज शाम यहां बैकुंठ धाम की जाएगी।
त्रिवेदी लंबे समय से यहां अलीगंज में ही शुक्ल के साथ रह रहे थे। उन्होंने देश के उच्चतम पद सचिव कार्मक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के रूप में भी काम किया और देश के मुख्य सतर्कता आयुक्त के पद पर भी रहे।
विज्ञापन