फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gujarat model is fake claims akhilesh yadav

'गुजरात से बेहतर है मेरा यूपी का मॉडल'

Wed, 30 Apr 2014 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Apr 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
gujarat model is fake claims akhilesh yadav

मोदी के गुजरात मॉडल को झूठ बताने वाले अखिलेश ने कहा कि 'यूपी मॉडल' उससे कहीं अच्छा है। पढ़ें अखिलेश कैसे किया इसका विश्लेषण?

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को बुनकर नगरी के कौमी इंटर कालेज मैदान में लोकसभा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश में सिर्फ गुजरात मॉडल का हौव्वा खड़ा कर रही है।

हकीकत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों को मुफ्त पानी, नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा व शिक्षामित्रों का समायोजन आदि जैसा कोई काम गुजरात में नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मोदी के अंग्रेजी शब्दों को परिभाषित करते हुए कहा कि वे सिर्फ साम्प्रदायिकता बढ़ा सकते हैं। हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। देश को विभाजित करने की आरएसएस, बजरंग दल और विहिप की एक चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा पर भी हमला

gujarat model is fake claims akhilesh yadav

बसपा के पिछले कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के विकास में जो पैसा खर्च होना था, उसे बसपा सरकार ने मूर्तियों में बर्बाद कर दिया। इस कारण प्रदेश का विकास रुक गया।

उस सरकार में भ्रष्टाचार, लूट, खसोट के चलते ही कई अफसर व मंत्री जेल जा चुके हैं। इसके विपरीत सपा आम लोगों का भला तय कर रही है।

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अभूतपूर्व क्रांति आ गई है। 108 नंबर एंबुलेंस सेवा में कोई भेदभाव नहीं है। अस्पतालों में दवा व इलाज मुफ्त हो रहा है।

अखिलेश ने कहा कि सरकार का तीन साल का कार्यकाल बचा हुआ, जिसमें और भी विकास का कार्य होगा।

देंगे 22 घंटे बिजली

gujarat model is fake claims akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के गठन के बाद विधायक निधि से विद्यालयों के लिए वाहन खरीदने की योजना पर भी चर्चा की।

कहा कि विरोध के चलते उन्होंने इस योजना को वापस लेकर विद्यालय निधि से गरीब मरीजों के इलाज का फैसला लिया।

बिजली की समस्या पर कहा कि बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरकार बड़ा काम कर रही है। इलाहाबाद में प्रोजेक्ट पर कार्य हो गया है।

वर्ष 2016 तक गांव को 18 घंटे व शहर को 22 घंटे बिजली मिलेगी। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने पर एंबुलेंस सेवा की भांति ट्रांसफार्मर भी तत्काल पहुंचेगा। लैपटाप वितरण पर विपक्ष द्वारा लगाए जा आरोप का भी जवाब दिया।

मोदी का कोई योगदान नहीं

gujarat model is fake claims akhilesh yadav

गन्ना किसानों की बकाया धनराशि पर किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सपा सरकार एक एक पाई मिल मालिकों से दिलाएंगे। सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा की तारीफ करते हुए विजयी बनाने का आहवान किया।

कहा कि बुनकर बाहुल्य क्षेत्र टांडा से भारी समर्थन मिलना चाहिए। सरकार बुनकरों के आर्थिक सुधार के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। कहा कि राममूर्ति वर्मा की ही देन है कि गुजरात का अमूल दूध यूपी में आ रहा है, लेकिन इसमें मोदी का कोई योगदान नहीं है।

कहा कि आपके नेता मुलायम सिंह यादव पड़ोस की आजमगढ़ सीट से लड़ रहे हैं। ऐसे में यहां का महत्व भी बढ़ जाता है।

इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान, जलालपुर विधायक शेरबहादुर सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, महंतचन्द्र प्रकाश त्रिपाठी व हाजी इफ्तेखार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed