फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gujarat is effective in BJP

'भाजपा बनी गुजरात जनता पार्टी'

Sat, 12 Jul 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
Gujarat is effective in BJP

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. पीएल पुनिया ने कहा कि अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी अब गुजरात जनता पार्टी हो गई है।

विज्ञापन


पार्टी में भारतीयता खत्म हो गई है, उस पर गुजरात हावी हो गया है। देश के प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के नेताओं को मनाकर अमित शाह की ताजपोशी करवा दी है। अब उनकी पकड़ सरकार और संगठन दोनों पर मजबूत है। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को सर्किट हाउस में अमर उजाला से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

मोदी नहीं छोड़ पाए हैं गुजराती माहौल

Gujarat is effective in BJP

गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व पड़ाव स्थित आश्रम में शीश झुकाने आए डा. पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेंद्र मोदी गुजरात और मुख्यमंत्री का माहौल नहीं छोड़ पाए हैं।

लोकसभा चुनाव में मीठी गोली देने वाले नरेंद्र मोदी ने जनता से कभी नहीं कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वे कड़वी दवा देंगे।

बजट के सवाल पर कहा कि आयकर पर छूट की सीमा दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख और 80 सी में छूट की सीमा एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने के अलावा बजट में कुछ नहीं है।

जो बजट कांग्रेस सरकार के पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने पेश किया था, यह बजट भी उसी तरह है। जनता को लगा था कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद कुछ क्रांतिकारी बदलाव होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

मोदी ने राजीव की योजना आगे बढ़ाई

Gujarat is effective in BJP

पुनिया ने कहा कि गंगा निर्मलीकरण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जो प्रयास किए थे, उसी का रूप नमामि गंगा योजना में है। इसमें कुछ नया नहीं है।

उत्तर प्रदेश में दर्ज नहीं होते अपराध
डा. पीएल पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों की सबसे बड़ी समस्या थानों में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि दरअसल थाने से लेकर सरकार तक अपराध का ग्राफ कम दिखाने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है।

ऐसी परिस्थिति में पीड़ित व्यक्ति आयोग और अदालत की शरण में जाता है। आयोग के निर्देश के बाद भी देर से रिपोर्ट दर्ज की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed