{"_id":"64c37979280e2705e87782f5f097e6d7","slug":"guinness-book-of-world-record-gives-certificate-to-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड ने किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड ने किया सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एक दिन में 10 लाख से ज्यादा पौधे रोपे जाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सीएम अखिलेश यादव को प्रशस्ति पत्र भेजा है।
विज्ञापन
राज्य को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाणपत्र पहले ही मिल चुका है। यह रिकॉर्ड पिछले साल नवंबर में बनाया गया था।
पिछले साल 7 नवंबर को आठ घंटे में प्रदेश के दस स्थानों पर दस लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए थे।
पौधों के वितरण के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑडिटर भी मौजूद रहे।
इस तरह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में यूपी एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे रोपने वाला प्रदेश बन गया।
इस कामयाबी के लिए राज्य सरकार को सर्टिफिकेट भी दिया गया।
चूंकि, यह अभियान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर ही संपन्न हुआ था, इसलिए उनके योगदान को देखते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें भी डाक के माध्यम से प्रशस्ति पत्र भेजा है।