फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Guardians of justice showed their strength in sports

Lucknow News: न्याय के प्रहरियों ने खेलों में दिखाया दम

Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Guardians of justice showed their strength in sports
जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के 102 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार से खेलकूद प्रतियोगिता (जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट 2026) शुरू हुई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने जेटीआरआई परिसर में फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होते ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस एवं शतरंज की प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। गोमती नगर मिनी स्टेडियम में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (प्रशासनिक न्यायाधीश, लखनऊ) ने किया, जहां खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। पुरुष न्यायिक अधिकारियों के मध्य आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 1090 चौराहा स्थित सेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। महिला न्यायिक अधिकारियों के मध्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कानपुर रोड स्थित सीएमएस के मैदान में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ न्यायमूर्ति बबिता रानी, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ ने किया। खेल प्रतियोगिताओं के बाद सांस्कृतिक संध्या स्वरांजलि का आयोजन नालंदा ऑडिटोरियम, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (जेटीआरआई)में शनिवार को किया जाएगा। स्पोर्ट्स मीट का समापन 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय

जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय

जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय

जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय

जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय

जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते और खेलों में हाथ आजमाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed