{"_id":"68cf171fdd43dc5cc104effe","slug":"gst-reforms-will-reduce-household-expenditure-increase-market-demand-sanjay-seth-lucknow-news-c-13-knp1002-1393524-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी सुधारों से घरेलू खर्च घटेगा, बाजार में बढ़ेगी मांग : संजय सेठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी सुधारों से घरेलू खर्च घटेगा, बाजार में बढ़ेगी मांग : संजय सेठ
विज्ञापन
जीएसटी पर सेमिनार आयोजित।
लखनऊ। जीएसटी में हुए सुधारों से न सिर्फ आम आदमी का घरेलू खर्च घटेगा बल्कि बाजार में मांग भी बढ़ेगी। नई दरें लागू होने से पहले ही कई ऑटो कंपनियों ने वाहनों पर छूट दी है, जिससे कि लोग वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित हों। पीएम मोदी की नेक्स्ट जेन जीएसटी लागू करने की दूरदर्शी पहल से देश का व्यापारिक ढांचा और सुदृढ़ होगा। अर्थव्यवस्था की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आई है। ये बातें राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने जीएसटी पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
भाजपा लखनऊ महानगर व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आलमबाग स्थित होटल में शनिवार को बाजार के विशेषज्ञों के बीच नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार व स्वदेशी अपनाओ विषय पर चर्चा हुई। आयकर विशेषज्ञ संदीप टंडन ने कहा कि अब कर संबंधी प्रावधान इतने सरल हो गए हैं कि अगर आप वकील या चार्टर्ड अकाउंटेंट से सलाह न भी लें तो भी इन बातों को आसानी से समझ सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यही है कि देश में लगातार वर्षों से मुद्रा विनिमय और आय बढ़ने की प्रक्रिया चल रही है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक खरे ने कहा कि आज लखनऊ और उत्तर प्रदेश जिस तेजी से प्रगति कर रहे हैं, उसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की बड़ी भूमिका है। व्यापारियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि वे जीएसटी सुधारों और स्वदेशी अपनाओ जैसे अभियानों से जुड़कर नए भारत की आर्थिक यात्रा में योगदान दें।
विज्ञापन
जीएसटी विशेषज्ञ सीए ऋषभ मिश्रा, महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अमरनाथ मिश्रा समेत कई व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।