फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GST collection doubled in five years: Rajeshwar Singh

पांच वर्षों में दोगुनी हुई जीएसटी वसूली : राजेश्वर सिंह

Wed, 02 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
GST collection doubled in five years: Rajeshwar Singh
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर कर संग्रह के आंकड़ों को साझा करते हुए लिखा कि पांच वर्षों में जीएसटी की दोगुनी वसूली हुई है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व ने देश व प्रदेश में हो रहे राजकोषीय सुधारों और आर्थिक मजबूती को रेखांकित किया है। जीएसटी पंजीकृत करदाताओं की संख्या 2017 में 65 लाख से बढ़कर 2025 में 1.51 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वसूली वित्त वर्ष 2016‑17 में 19.75 लाख करोड़ से बढ़कर 2024‑25 में 48.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। आठ वर्षों में यह 2.4 गुना से अधिक वृद्धि दर्शाता है।
विज्ञापन


वहीं, एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने कर्नाटक सरकार में मंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे की आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि आरएसएस मात्र संस्था नहीं, यह राष्ट्र चेतना और भारत की आत्मा है। डॉ. सिंह ने इस बयान को कांग्रेस की विचारधारा की दिवालियापन और भारत विरोधी सोच का परिचायक बताते हुए कहा कि यह वही मानसिकता है, जो सदियों से भारत की संस्कृति को कुचलने के प्रयास करती रही है और अब यह प्रयास कांग्रेस के वंशवादी मंच से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed