फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grp arrested man

Lucknow News: चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 12:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:20 PM IST
विज्ञापन
grp arrested man

विज्ञापन
-लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए दी हरकत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को जीआरपी ने धर दबोचा है। आरोपी ने लड़की के मित्र को सबक सिखाने के उद्देश्य से ऐसी हरकत की। जीआरपी ने आरोपी को प्लेटफॉर्म नंबर नौ के पास से गिरफ्तार किया है।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सीतापुर रेलवे स्टेशन पर बीती 31 जुलाई की रात को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। सीतापुर स्टेशन से जीआरपी चारबाग कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जीआरपी ने जब दिए गए मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ पाया गया। सूचना देने वाले का नंबर भी नॉट रीचेबल था। इस पर जीआरपी ने आरपीएफ के साथ मिलकर पूरे स्टेशन व गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री आदि नहीं मिली। जीआरपी ने फोन सर्विलांस पर लगाया, जिसके बाद नंबर शुक्रवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर नौ के आउटर की तरफ सक्रिय मिला। एसआई अवधेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल अमन कुमार ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। 27 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ सिद्धार्थ सीतापुर के ग्राम सरौराकला का रहने वाला है। वह एक चीनी मिल में काम करता है। वह एक लड़की को फोन करता था। लड़की के मित्र ने उसे हड़काया, जिसके चलते उसने खिलाफ बम विस्फोट सूचना का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed