फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Group of Pari, Shraddha, Sujan, Ayush, Anup became successful

Lucknow News: परी, श्रद्धा, सुजान, आयुष, अनूप का ग्रुप हुआ सफल

Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Group of Pari, Shraddha, Sujan, Ayush, Anup became successful
रायबरेली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बछरावां में ब्लाॅक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। परी शुक्ला, श्रद्धा, सुजान सोनी, आयुष और अनूप शर्मा के ग्रुप ने सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिनमें सृष्टि (बन्नावा), प्रियांशी (बहादुर नगर), दिव्यांश (बन्नावा), अनूप शर्मा (रानीखेड़ा), श्रद्धा (विनायकपुर), वर्तिका (नीमटीकर), आस्था पटेल (बछरावां), सुजल सोनी (राजामऊ), विवेक कुमार (कुंडौली) और छाया (चुरुवा) शामिल रहे। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक श्रीवास्तव और जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान किया। स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) राजवंत सिंह ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के संयोजन में आशीष कुमार गौतम और सुरेश कुमार ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमितेश ने बाजी मारी
गदागंज (रायबरेली)। विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा की न्याय पंचायत सुट्ठाहरदो में आयोजित क्रीड़ा समारोह में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। सामान्य ज्ञान में अमितेश यादव ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर के 100 मीटर दौड़ व 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर कैली का दबदबा रहा, जबकि 200 मीटर दौड़ में सुट्ठा विद्यालय के छात्र विजयी रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में सुट्ठा, 200 मीटर दौड़ में गदागंज ने जीत हासिल की। निर्णायक की भूमिका अश्वनी शर्मा, शशांक त्रिपाठी, अर्जुन, आशुतोष पटेल, शैलेंद्र सिंह ने निभाई। पुष्कर सिंह और सत्यप्रकाश सिंह ने शुभारंभ किया। संचालन उमेश कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर राम श्रीवास्तव, विमलेश त्रिवेदी, विक्रम सिंह, दिनेश चंद्र, अमृत लाल, अरुणा, पल्लवी, नितिन बहादुर, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed