फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Group discussion for SI recruitment 2011 from 27 june.

दरोगा भर्ती-2011 में 27 जून से ग्रुप डिस्कशन, इसके बाद घोषित होगा रिजल्ट

Sat, 24 Jun 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Jun 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
Group discussion for SI recruitment 2011 from 27 june.

दरोगा नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमांडर पीएसी की सीधी भर्ती-2011 के तहत अभ्यर्थियों के ग्रुप डिस्कशन 27 जून से होंगे। ग्रुप डिस्कशन रेडियो मुख्यालय महानगर, लखनऊ में आयोजित होंगे। इसके बाद ही चयन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक भर्ती-2011 के मामले में विभिन्न प्रकार की लग रही अटकलों को विराम देते हुए यह साफ कर दिया है कि सभी अभ्यर्थियों का 27 जून से ग्रुप डिस्कशन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, हाईकोर्ट ने दरोगा भर्ती-2011 में छह अप्रैल, 2017 को आदेश पारित कर चयन प्रक्रिया को चार महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत भर्ती में शेष बची प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के पास दरोगा भर्ती के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी नियुक्ति प्रदान किए जाने के साथ ही सभी अभ्यर्थियों का ग्रुप डिस्कशन न कराए जाने का अनुरोध कर रहे हैं। भर्ती बोर्ड ने इन एप्लीकेशन पर निर्णय लेते हुए साफ कहा कि किसी को भी ग्रुप डिस्कशन से छूट नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed