फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ground report of rampur assembly seat

उजड़ा रहा रामपुर, चमका जया का ग्लैमर

Sun, 16 Mar 2014 01:02 PM IST
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, रामपुर
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 16 Mar 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
ground report of rampur assembly seat

स्वतंत्रता संग्राम के वक्त से ही राजनीतिक सुर्खियां बटोरने वाला रामपुर शिक्षा, सेहत, रोजगार व बुनियादी सुविधाओं के मामले में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाया, जहां उसे होना चाहिए था।

विज्ञापन


आज भी किसी को गंभीर चोट लग जाए या फिर वह बीमार हो जाए तो बरेली या मुरादाबाद की दौड़ लगानी पड़ती है। रोजगार के लिए नौजवानों को रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


किसी वक्त सूबे में कानपुर के बाद रामपुर में सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां थीं, लेकिन एक-एक करके सभी बंद होती चली गईं।

कह सकते हैं कि फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा दस साल रामपुर की सांसद रहीं लेकिन वह यहां की तस्वीर बहुत ज्यादा नहीं बदल सकीं।

हाईवे का काम लटका, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं

ground report of rampur assembly seat

सड़कों की बात करें तो एक दो को छोड़कर पूरे जिले में एक भी सड़क सही सलामत नहीं है।

एनएच-24 पर मुरादाबाद से रामपुर के बीच आज भी रोज जाम लगता है। दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने वाले इस हाईवे के चौड़ीकरण का काम बरसों से पूरा नहीं हो पाया है।

एनएच-87 की भी यही स्थिति है। यह हाईवे रामपुर से काठगोदाम तक है। रामपुर जिले की 41 किलोमीटर की सीमा में पूरी तरह से हाईवे टूट चुका है।

रामपुर जनपद की इस उपेक्षा के खिलाफ सशक्त आवाज किसी ने नहीं उठाई। गन्ना किसानों के कई करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है।

जिले में तीन चीनी मिलें है, दो निजी व एक सहकारी। सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल से तो भुगतान मिल भी जाता है पर निजी क्षेत्र की मिलों ने तो पिछले साल का बकाया भी नहीं चुकाया है।

इलाज के नाम पर जिला अस्पताल की भव्य बिल्डिंग है। लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। डॉक्टरों के कई-कई पद खाली पड़े हुए हैं। अस्पताल में उपकरण नहीं हैं, दवाएं नहीं हैं।

एक जीत के बाद ही शुरू होने लगे मतभेद

ground report of rampur assembly seat

जयाप्रदा 2004 से लगातार इस संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 2004 में आजम खां उनको यहां लेकर आए। रामपुर के लोगों ने उन्हें सिर माथे पर बैठाया, वो चुनाव जीत गईं।

फिर आजम खां से उनके मतभेद शुरू हो गए। 2009 में आजम खां ने उनको सपा का टिकट दिए जाने का विरोध किया, लेकिन उनको टिकट मिला।

आजम खां के विरोध के बाद भी चुनाव जीतीं। इसके बाद बदलते घटनाक्रम में जयाप्रदा व अमर सिंह को सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

जयाप्रदा पर्व-त्योहार पर रामपुर आती रहीं, लोगों को होली-ईद की बधाई देती रहीं। कुछ महीने पहले तक वो कहती रहीं कि मैं रामपुर छोड़कर नहीं जाऊंगी।

लेकिन रामपुर की सांसद राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गईं और अब वो बिजनौर से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन

दूसरे कार्यकाल ने किया मायूस

ground report of rampur assembly seat

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सिंह का कहना है कि सांसद जयाप्रदा रामपुर को लेकर गंभीर नहीं रहीं।

शायद उनको पता चल गया था कि रामपुर छोड़ना पड़ सकता है, इसलिए वे जिले के प्रति उदासीन हो गई थीं।

एक सांसद का काम सिर्फ अपनी निधि खर्च कर देना भर नहीं होता है। तमाम समस्याएं होती हैं, जिनको उचित मंच पर उठाना होता है।

ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना होता है। जयाप्रदा के दूसरे कार्यकाल ने रामपुर के लोगों को मायूस ही किया है।

समझ से परे सीट छोड़ना

ground report of rampur assembly seat

रामपुर के इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना हनी कहते हैं कि जयाप्रदा जब पहली बार सांसद बनीं थीं तो प्रदेश में सपा की सरकार थी।

उस वक्त उन्होंने विकास के कई कार्य कराए। फिर यूपी में बसपा की सरकार आ गई। सपा की सरकार जब वापस आई तो वो इस पार्टी में नहीं थीं।

सांसद निधि से विकास कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने रामपुर छोड़ने का फैसला क्यों किया, यह सवाल समझ से परे है।

भाजपा ने डॉ. नैपाल सिंह को उतारा मैदान में

ground report of rampur assembly seat

विधानपरिषद सदस्य व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नैपाल सिंह को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

कल्याण सिंह के सरकार में वह शिक्षा मंत्री रहे। उनका नाम हालांकि काफी पहले से चर्चा में रहा। शनिवार देर रात नाम पर मुहर लग गई।

तरकश के तीर : लोध वोटों के साथ ही मोदी लहर भुनाने की कोशिश होगी। सेहत, रोजगार व बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल

कांग्रेस ने उतारा नवेद मियां को

ground report of rampur assembly seat

कांग्रेस ने स्वार-टांडा के विधायक काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को प्रत्याशी घोषित किया है।

नवेद विधानसभा के चार चुनाव व एक उप चुनाव जीत चुके हैं। उनके वालिद जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की पांच बार तो वालिदा बेगम नूरबानो (अब मुरादाबाद की प्रत्याशी) दो बार रामपुर से जीती थीं।

तरकश के तीर : सपा सरकार की नाकामियां, नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी सीधा हमला।

बसपा से हाजी अकबर हुसैन ठोक रहे ताल

ground report of rampur assembly seat

बसपा ने हाजी अकबर हुसैन को मैदान में उतारा है। मुरादाबाद के कुंदरकी से वो कई बार विधायक रहे हैं।

हाजी अकबर पिछली बसपा सरकार में मंत्री थे। 2012 के विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले पार्टी ने उन्हें निकाल दिया था।

2013 में उनको फिर से बसपा में शामिल कर लिया गया। हाजी अकबर भी लोकसभा का चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं।

तरकश के तीर : सपा सरकार व केंद्र सरकार की नाकामियों के साथ भाजपा पर भी हमले। बसपा सरकार की उपलब्धियां।

सपा ने आजम के करीबी नसीर पर जताया भरोसा

ground report of rampur assembly seat

सपा ने प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य नसीर अहमद खां को अपना प्रत्याशी बनाया है।

नसीर को प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का वरदहस्त प्राप्त है। वह भी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान वो चमरौवा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जहां मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

तरकश के तीर : सपा सरकार की उपलब्धियों के साथ आजम खां के रामपुर में विकास कार्यों से रिझाने की कोशिश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed