फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   groom reaches to flood hit area for marriage in bahraich.

एक विवाह ऐसा भी: बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से पहुंचा दूल्हा, लालटेन की रोशनी में छत पर हुआ निकाह

Fri, 18 Aug 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 18 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
groom reaches to flood hit area for marriage in bahraich.
ट्रैक्टर पर पहुंचा दूल्हा - फोटो : amar ujala

बहराइच के महसी के जरवल निवासी एक युवक का निकाह बौंडी में तय हुआ था। बुधवार को तय कार्यक्रम के तहत बारात बौंडी पहुंची तो चारों तरफ बाढ़ थी। ऐसे में पांच बाराती व दूल्हे को ट्रैक्टर से जनवासे ले जाकर निकाह की परंपरा निभाई गई। छत पर निकाह हुआ। लालटेन की रोशनी में शमां और सलमान एक-दूसरे के हुए। भोजन और नाश्ते के बाद बारात विदा की गई।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल कस्बा निवासी सलमान का निकाह महसी के बौंडी निवासी शमां पुत्री याकूब के साथ तय हुआ था। बुधवार का दिन निकाह के लिए तय हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत बुधवार देर शाम को सलमान बारात लेकर कार से बौंडी पहुंचे। लेकिन बारातियों से भरी कार सिर्फ बेलहा-बेहरौली तटबंध तक ही जा सकी। उस पार चारो तरफ सैलाब था।
विज्ञापन


सिर्फ बौंडी जाने वाली सड़क हल्की-हल्की दिख रही थी। सूचना याकूब को भेजी गई। ऐसे में कुछ लोगों ने बाढ़ थमने के बाद निकाह करने की बात कही। लेकिन सलमान निकाह करने पर अड़ गया। कहा कि बाढ़ रास्ता नहीं रोक पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के चारों तरफ भरा था पानी

groom reaches to flood hit area for marriage in bahraich.

ऐसे में याकूब की ओर से दूल्हे व कुछ बारातियों को जनवासे तक ले जाने के लिए ट्रैक्टर का इंतजाम किया गया। किसी तरह देर रात दूल्हा जनवासे पहुंचा। लेकिन यहां भी चारो तरफ पानी था। परिवार के लोग छत पर थे। छत पर ही मौलवी को बुलवाकर निकाह की रस्म अदा करवाई गई। बाढ़ की लहरों के बीच छत पर लालटेन की रोशनी में शमां और सलमान एक-दूसरे के हुए।

इसके बाद सभी ने चाय, नाश्ता और हल्का फुल्का भोजन किया। फिर बारात ट्रैक्टर से बाढ़ के उस पार पहुंची। याकूब ने कहा कि वह बेटी का निकाह काफी धूमधाम से करना चाह रहे थे। लेकिन शायद नियति से इसी तरह से निकाह मंजूर था। फिर भी सबकुछ सकुशल निपट गया। कार्यक्रम सादगीपूर्ण रहा। न बैंडबाजा था न ही लाइट आदि की व्यवस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed