{"_id":"5cbeaa73bdec2214645391ca","slug":"groom-died-while-sleeping-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस समय निकलनी थी प्रधान के बेटे की बारात, उसकी जगह निकली अर्थी, यूं हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस समय निकलनी थी प्रधान के बेटे की बारात, उसकी जगह निकली अर्थी, यूं हुई मौत
Tue, 23 Apr 2019 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत पर दुखी प्रधान को हिम्मत देते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के दुर्गोड़वा गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की शादी रगड़गंज के निधि तिवारी पुरवा बड़नापुर में तय हुई थी। सोमवार को बारात जानी थी। परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार बारात की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ग्राम प्रधान का बेटा सोने चला गया।
विज्ञापन
मगर वह दोपहर तक सोकर नहीं उठा, परिवार के लोग दूल्हे को सजाने का समय होने के कारण उसे जगाने पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव के रहने वाले राज बहादुर तिवारी इसी गांव के ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटे पिंटू तिवारी की शादी थाना तरबगंज क्षेत्र के रगड़गंज के बड़नापुर गांव के मजरे निधि तिवारी पुरवा के रहने वाले हरिश्चंद तिवारी की बेटी संगीता तिवारी के साथ तय की थी। सोमवार को पिंटू व संगीता को सात फेरों में बंधना था।
विज्ञापन
यहां पिंटू के परिवार में बात की तो संगीता के परिवार में जयमाल समेत सात फेरों के लिए मंडप सजाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पिंटू सोने चला गया। दोपहर तक वह सोकर नहीं उठा। इधर दूल्हे को सजाने का समय हो गया तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। मगर तब तक सोते समय उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।