फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grievance redressal camp

शिविर में नागरिकों ने गिनाईं समस्याएं

Fri, 26 Jul 2013 11:16 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
grievance redressal camp

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन

विज्ञापन
की पहल पर बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया गया।

राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित शिविर में अपर नगर मैजिस्ट्रेट (पंचम) एसके मिश्र ने समस्याएं सुनी।

बेलीगारद निवासी गंगादेवी, शांति, पलटन छावनी निवासी राधा सहित कई नागरिकों ने तीन वर्ष पूर्व सारी कार्रवाई पूर्ण करने के बावजूद पेंशन मिलने की शिकायत की।

महिलाओं के आवेदन पर कार्रवाई कराने के आश्वासन के साथ मैजिस्ट्रेट ने उन्हें बताया कि गरीब महिलाएं समूह बनाकर रोजगार करना चाहती हैं तो उन्हें डूडा से 35 प्रतिशत की छूट पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस पर बेलीगारद निवासी गीता ने समूह बनाकर रोजगार करने की इच्छा जाहिर की।

स्थानीय निवासी चन्द्रभान वर्मा ने सीवर लाइन बनवाने, डॉ. पीके दुबे ने कूड़ा, रामप्रसाद लोधी ने पलटन छावनी व बेलीगारद में सफाई कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed