फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   greenery is diminished from gomti river

खूबसूरत होने की बजाय और भी बदसूरत हो जाएगी गोमती?

Mon, 03 Aug 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
greenery is diminished from gomti river

गोमती पर बनाई जा रही डायफ्रॉम वॉल के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटने की शुरुआत कर दी गई है। पराग डेयरी के सामने स्थित नदी के तट पर दर्जनों पेड़ काटे जा चुके हैं तो वहीं अब जैसे-जैसे डायफ्रॉम वॉल आगे बढ़ रही लक्ष्मण पार्क की हरियाली संकट में नजर आ रही है।

विज्ञापन


मौके पर काम कर रहे इंजीनियरों ने बताया कि डायफ्रॉम बनाने के लिए पार्क का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा नदी में मिला दिया जाएगा, ऐसे में यहां मौजूद पेड़ भी काटने होंगे।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये में नदी को संरक्षित करते हुए पर्यावरण सुधारने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा गोमती के चैनलाइजेशन और रिवर फ्रंट डवपलमेंट के तहत ये काम करवाए जाए रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती के दोनों ओर डायफ्रॉम वॉल बनाई जा रही है,जिसका पहला चरण 15 अक्टूबर तक निशातगंज पुल से लेकर गोमती बैराज तक चैनलाइजेश करके पूरा किया जाना है। इसी के तहत फिलहाल भैंसाकुंड से निशातगंज पुल की ओर तेजी से काम किया जा रहा है।

इसके तहत फिलहाल गाइड वॉल बनाई जा रही है। इसके लिए रिग मशीन,बड़ी जेसीबी,क्रेन आदि का उपयोग किया जा रहा है। यह मशीनरी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है किसी बड़े दानव की तरह गोमती के किनारे मौजूद हरियाली को लीलती जा रही है।

सबसे बड़ा खतरा लक्ष्मण पार्क पर आने वाला है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार गोमती के किनारे मौजूद पार्क का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा नदी में समाज जाएगा।

यह 20 प्रतिशत हिस्सा ही हरियाली से सबसे ज्यादा आच्छादित है और बाकी जगहों पर केवल घास के लॉन हैं। यहां सैकड़ों वृक्ष हैं जो अब बड़े हो चुके हैं। ये सभी काट दिए जाएंगे। साथ ही पार्क का यह हिस्सा खोद कर नदी में मिला दिया जाएगा।

दूसरे किनारे सड़क चाहिए,इसलिए खिसकेगी नदी

greenery is diminished from gomti river

बिना किसी डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के गोमती का चैनलाइजेशन करवा रहा सिंचाई विभाग द्वारा निशातगंज पुल से पेपर मिल कॉलोनी के लिए गोमती के दूसरे किनारे से होते हुए एक सड़क बनाने की योजना है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए नदी को लक्ष्मण पार्क की ओर खिसकाया जा रहा है।

दूसरी ओर सिंचाई विभाग के एक्सईएन रूप सिंह ने दावा किया कि फिलहाल जो वृक्ष काटे जा रहे हैं,उसकी भरपाई प्रोजेक्ट पूरा होने तक हो जाएगी। अभी डायफ्रॉम वॉल के अलाइनमेंट में जो वृक्ष आ रहे हैं उन्हें काटना मजबूरी है।

वहीं जो हिस्सा नदी में जाएगा,वहां के पेड़ भी काटे जाएंगे। वहीं दीवार के पार रह गया हिस्सा नदी का हिस्सा बन जाएगा। हालांकि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत भारी मात्रा में पौध रोपण कर इसकी भरपाई की जाएगी।

सैटेलाइट इमेज बयां कर रही हालात

greenery is diminished from gomti river

गोमती की सैटेलाइट इमेज बता रही हैं कि नदी के किनारे किस तेजी से हरियाली समाप्त की गई है। जैसे जैसे गाइड वॉल बनाने का काम आगे बढ़ रहा है,हरियाली खत्म की जा रही है।

पीले घेरे में वह स्थल है जहां पहले हरियाली थी, लेकिन यहां डायफ्रॉम वॉल बनाने के लिए गाइड वॉल बनाई गई और गुलाबी घेरे में वह स्पॉट है जहां एक ओर हरियाली खत्म हो चुकी है और दूसरी ओर बची है,लेकिन जैसे जैसे चैनलाइजेशन का काम आगे बढ़ रहा है,हर रोज हरियाली खत्म की जा रही है।

हरे घेरे में वह हरियाली है जो लक्ष्मण पार्क के किनारे अभी बची हुई है,लेकिन चैनलाइजेशन का काम यहां पहुंचने पर इसे भी काटने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed