{"_id":"6a17590ccb826eced10f803b","slug":"green-national-youngster-cal-tel-red-and-sports-college-winners-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1757986-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रीन, नेशनल यंगस्टर, सीएएल टेल, रेड और स्पोर्ट्स कॉलेज विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रीन, नेशनल यंगस्टर, सीएएल टेल, रेड और स्पोर्ट्स कॉलेज विजयी
विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को पांच मैच खेले गए। इसके अंतर्गत सीएएल ग्रीन, नेशनल यंगस्टर, सीएएल टेल, सीएएल रेड और स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में सीएएल ग्रीन ने सीएएल ब्राउन को सात विकेट से मात दी। ब्राउन के 116 रन के लक्ष्य को सीएएल ग्रीन ने 11.2 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से व्योम गुप्ता ने 48 रन की पारी खेलने के अलावा सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
दूसरे मुकाबले में नेशनल यंगस्टर ने द क्रिएटर्स क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी। क्रिएटर्स क्लब के 109 रन के लक्ष्य को नेशनल यंगस्टर ने 23.4 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से शिवम गिरी ने 43 रन बनाए, जबकि अभय प्रताप और धनंजय पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
तीसरे मुकाबले में सीएएल टेल ने ट्रंफ अकादमी को 82 रन से पराजित किया। सीएएल टेल के 220 रन के जवाब में ट्रंफ अकादमी की टीम 24.3 ओवर में 138 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से आर्यन कनौजिया ने 100 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
चौथे मुकाबलेे में सीएएल रेड ने कल्याणपुर स्ट्राइकर्स को 33 रन से हराया। सीएएल रेड के 221 रन के जवाब में कल्याणपुर स्ट्राइकर्स की टीम 28.2 ओवर में 188 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से हादी इमरान काजमी ने 46 रन बनाने के अलावा दो विकेट झटके।
पांचवें मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्लब को 150 रन से करारी मात दी। स्पोर्ट्स कॉलेज के 215 रन के जवाब में स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्लब की टीम 15.3 ओवर में 65 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से आदित्य त्रिपाठी ने 52 रन की पारी खेली, जबकि आरुष कुमार ने 17 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।