{"_id":"67031fe28f512161de0f2384","slug":"green-corridor-work-started-near-hanuman-setu-pillars-started-being-built-lucknow-news-c-13-1-lko1103-904752-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हनुमान सेतु के पास ग्रीन कॉरिडोर का काम शुरू, बनने लगे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हनुमान सेतु के पास ग्रीन कॉरिडोर का काम शुरू, बनने लगे पिलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आईआईएम रोड से किसान पथ तक बनने वाले ग्रीन कॉरिडोर योजना का काम अब हनुमान सेतु के पास शुरू हो गया है। यह हिस्सा योजना के दूसरे फेज में आता है। यह काम दिसंबर 2025 तक पूरा होना है। इससे अगले साल आईआईएम रोड से गोमती नगर पहुंचना आसान हो जाएगा। पहले फेज का काम होने के बाद अभी आईआईएम रोड से पक्का पुल तक लोग आ, जा रहे हैं। योजना को लेकर चार दिन पहले 70 करोड़ का बजट भी 15वें वित्त मद से स्वीकृत किया गया है।
आईआईएम रोड से किसान पथ तक करीब 28 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे फेज का काम भी चल रहा है। इसमें अभी तक निशातगंज के पास पिलर बनाए जा रहे थे, पर अब हनुमान सेतु के पास भी कॉरिडोर के लिए पिलर बनाने का काम शुरू हो गया। पाइलिंग के साथ ही खोदाई का भी काम किया जा रहा है। सेतु के पास एलिवेटेड रोड बनाई बनेगी, जिसे झूलेलाल घाट की ओर मिलाया जाएगा। यह काम अगले साल दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। कॉरिडोर योजना का काम पूरा होने से रोज करीब एक लाख लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
गोमती नदी के दोनों तट पर करीब 28 किमी लंबाई में चार लेन ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। चार फेज मेंं यह काम होना है। पहले फेज का काम आईआईएम रोड से पक्का पुल तक नदी के एक तट पूरा हो गया है। दूसरे फेज मेंं पक्का पुल से पिपराघाट तक। तीसरे फेज में पिपराघाट से शहीद तक और चौथे फेज में शहीद पथ से किसान पथ तक निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
दूसरे फेज का काम तेजी से चल रहा है। निशातगंज हनुमान सेतु, कुकरैल और डालीगंज की ओर काम चल रहा है। बजट भी मिल रहा है, ऐसे में काम भी तेजी से बढ़ रहा है। चार दिन पहले ही 70 करोड़ का बजट 15वें वित्त से पास हुआ है। दूसरे फेज का काम अगले साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
एके सिंह सेंगर, प्रभारी प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट ग्रीन कॉरिडोर