फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Green corridor will give better conectivity city

2087 करोड़ रुपये से तैयार होगा ग्रीन कॉरिडोर,नदी किनारे बसे इलाकों में आवाजाही होगी आसान

Wed, 03 Feb 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Green corridor will give better conectivity city
Green corridor will give better conectivity city
लखनऊ। राजधानी को एक से दूसरे छोर तक गोमती नदी पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोड़ा जाएगा। इससे जहां शहर के बीच नया रोड नेटवर्क तैयार होगा, वहीं नदी किनारे बसे इलाकों के लिए आवाजाही भी आसान होगी। एलडीए ने आवास विभाग को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रोजेक्ट पर कुल 2087 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन प्राधिकरण ने किया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक गोमती के बाएं और दाएं तट पर हरियाली के बीच दो-दो लेन का कॉरिडोर तैयार होगा। इसके अलावा दोनों सड़कों के दोनों तरफ पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। पूरी रोड पर कोई ट्रैफिक लाइट न उपयोग हो, इसके लिए भी एलडीए ने डिजाइन में जरूरी बदलाव किए हैं। यह रोड आईआईएम, सीतापुर-हरदोई बाईपास से किसान पथ के पास एक्वाडक्ट तक बनानी प्रस्तावित है। इससे किसान पथ से सीधे सीतापुर-हरदोई बाईपास भी गोमती नदी होकर जाया जा सकेगा। पूरे रूट की लंबाई करीब 20 किमी होगी, जिसे एलडीए पांच भाग में तैयार करेगा। प्रोजेक्ट में से पहले से 270 करोड़ रुपये की बंधा रोड बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत है। कुछ भाग में एलडीए व सिंचाई विभाग इसका निर्माण भी कर चुके हैं। बसंतकुंज योजना, आईआईएम, गोमतीनगर विस्तार, शालीमार वन वर्ल्ड के पास बंधा रोड कुछ भाग में बन चुकी है। अब पूरी नदी के किनारों पर यह रोड बनाने की योजना है।
विज्ञापन

शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि आवास विभाग के मांगने पर वीसी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। अगर यह बंधा रोड बनती है तो इससे कई इलाकों तक विकास पहुंचाने में मदद मिलेगी। अभी इन इलाकों तक पहुंच स्थानीय मार्ग या राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिये ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1090 चौराहा, पिपराघाट को करेगा लिंक
ग्रीन कॉरिडोर इस तरह से प्रस्तावित है कि इससे 1090 चौराहा होते हुए पिपराघाट के लिए सीधे जाया जा सकेगा। वहीं, 1090 चौराहे को शहर के नए सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा सकेगा। अभी तक हजरतगंज शहर का सिटी सेंटर माना जाता है। पहले ही 1090 चौराहे को सीधे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए हैदर कैनाल पर रोड प्रस्तावित है। ये दोनों रोड 4418 करोड़ रुपये के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed