फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Green corridor ready for oxygen tankers, police will do piloting for oxygen tankers

हर सांस है जरूरी: ऑक्सीजन टैंकरों के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार, पुलिस करेगी पॉयलटिंग

Fri, 23 Apr 2021 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 05:11 PM IST
सार

आक्सीजन लेकर आ रहे टैंकरों को राजधानी के अंदर अस्पतालों व एजेंसियों तक पहुंचाने और यहां से दूसरे जनपदों में भेजने के लिए यातायात पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया है। 

विज्ञापन
Green corridor ready for oxygen tankers, police will do piloting for oxygen tankers
ऑक्सीजन का टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आक्सीजन लेकर आ रहे टैंकरों को राजधानी के अंदर अस्पतालों व एजेंसियों तक पहुंचाने और यहां से दूसरे जनपदों में भेजने के लिए यातायात पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया है। टैंकरों को सुरक्षित शहर के अंदर व दूसरे जनपदों में भेजने के लिए पुलिस टीम पॉयलटिंग करेगी। डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग की निगरानी में यह तैयारी की गई है।

विज्ञापन


डीसीपी के मुताबिक कानपुर, सीतापुर, फैजाबाद, रायबरेली, सुल्तानपुर रोड समेत अन्य मार्गों के बार्डर से ही पुलिस की पॉलीगन, मोबाइल बाइक व यातायात पुलिस के टीएसआई और टीआई टैंकरों को लेकर एक से दूसरी सीमा तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। टैंकर आवागमन के समय कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन भी जरूरत पड़ने पर रोका जाएगा।
विज्ञापन


सभी टैंकर चालकों के नंबर ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में दे दिए गए हैं। बार्डर पर पहुंचते ही चालक और वहां पर तैनात पुलिस कर्मी इसकी सूचना देंगे। इसके लिए रूट के थानों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं गुरुवार को डीसीपी ट्रैफिक ख्याति गर्ग ने बोकारो जाने वाले तीन टैंकरों की पॉयलटिंग की और उन्हें वीआइपी रोड के रास्ते रायबरेली रोड के बार्डर पर सुरक्षित पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से अन्य जनपदों में जाने वाले टैंकरों का मार्ग
- आगरा एक्सप्रेस-वे से अयोध्या जाने वाले वाहनों को वाया पारा, बाराबिरवा चौराहा, पकरी पुल, बंगला बाजार
चौराहा, तेलीबाग चौराहा, उतरेटिया अंडर पास से शहीद पथ, कमता तिराहा से चिनहट होकर ले जाया जाएगा।
- रायबरेली, प्रयागराज को जाने वाले वाहनों को पारा, बाराबिरवा चौराहा, बंगला बाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, रायबरेली रोड के रास्ते ले जाया जाएगा।
- सुल्तानपुर जाने वाले पारा, बाराबिरवा चौराहा, बांग्ला बाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा व उतरेठिया चौराहा अंडरपास से शहीद पथ अहिमामऊ के रास्ते जाएंगे।

कानपुर रोड से आने वाले टैंकरों के लिए
- अयोध्या जाने वाले वाहन शहीद पथ मोड़, शहीद पथ कमता तिराहा से फैजाबाद रोड के रास्ते।
- रायबरेली प्रयागराज जाने वाले वाहन वाया शहीद पथ, उतरेटिया चौराहा अंडर पास से रायबरेली रोड के रास्ते।
- सुल्तानपुर की तरफ जाने वाले वाहन वाया शहीद पथ, अहिमामऊ चौराहा अंडर पास से सुल्तानपुर रोड से जाएंगे।

सीतापुर रोड से आने वाले टैंकरों के लिए
- अयोध्या जाने वाले वाहन वाया रिंग रोड कामता से फैजाबाद रोड के रास्ते।
- सुल्तानपुर को जाने वाले वाहन रिंग रोड कमता से शहीद पथ, अहिमामऊ के रास्ते।
- रायबरेली और प्रयागराज को जाने वाले रिंग रोड कमता शहीद पथ से रायबरेली रोड के रास्ते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed