फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grandfather raped girl in lucknow

हैवान बना बाबा, चार साल की पोती के साथ किया गंदा काम

Fri, 05 May 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 May 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
grandfather raped girl in lucknow
डेमो

लखनऊ में हैवान बने बाबा ने चार साल की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। घटना को पहले परिवारीजनों ने दबाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी लापरवाही बरती। 

विज्ञापन


बुधवार को सीओ बाजारखाला की जानकारी में मामला आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल आरोपी बाबा फरार है। बाजारखाला की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगाया कि 18 अप्रैल की दोपहर को ठाकुरगंज के कैम्पवेल रोड स्थित वह ससुराल में थी। 
विज्ञापन


उसकी चार साल की बेटी दर्द से कराहती हुई उसके पास पहुंची और रोते हुए बाबा की करतूत बताई। मासूम ने बताया कि बाबा ने उसे बुलाया। कुछ देर तक  बातचीत करता रहा। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर की करतूत को जब महिला ने पति से बताई तो वह उल्टा उसी पर नाराज हो गया। पति ने पहले उससे झगड़ा किया फिर उसकी पिटाई कर तलाक की धमकी दे दी। इसकी शिकायत जब सास से की तो उसने भी चुप रहने की सलाह दी।

मां से भी कर चुका है रेप की कोशिश

grandfather raped girl in lucknow
डेमो
ससुराल के सभी लोगों ने मामले को दबाने के लिए पूरी कोशिश की।  कुछ दिनों तक महिला ने बेटी का इलाज कराया। इसके बाद ठाकुरगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाने पर ससुराल के लोगों ने आरोप को गलत बताते हुए समझौते की बात कही।

कुछ दिन बाद वह मायके बाजारखाला पहुंची। यहां उसने इंस्पेक्टर बाजार खाला से संपर्क किया। इंस्पेक्टर बाजारखाला अनिल कुमार सिंह ने मामले की जानकारी सीओ बाजारखाला को दी। सीओ ने मंगलवार देर रात जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। 

मासूम की मां ने बताया कि परिवार का खर्च मकान के किराए से चलता है। घर में सास-ससुर और पति रहते हैं। कुछ साल पहले आरोपी ससुर ने उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed