{"_id":"590c44114f1c1ba874443434","slug":"grandfather-raped-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना बाबा, चार साल की पोती के साथ किया गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवान बना बाबा, चार साल की पोती के साथ किया गंदा काम
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 May 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हैवान बने बाबा ने चार साल की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। घटना को पहले परिवारीजनों ने दबाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी लापरवाही बरती।
विज्ञापन
बुधवार को सीओ बाजारखाला की जानकारी में मामला आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल आरोपी बाबा फरार है। बाजारखाला की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगाया कि 18 अप्रैल की दोपहर को ठाकुरगंज के कैम्पवेल रोड स्थित वह ससुराल में थी।
विज्ञापन
उसकी चार साल की बेटी दर्द से कराहती हुई उसके पास पहुंची और रोते हुए बाबा की करतूत बताई। मासूम ने बताया कि बाबा ने उसे बुलाया। कुछ देर तक बातचीत करता रहा। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
ससुर की करतूत को जब महिला ने पति से बताई तो वह उल्टा उसी पर नाराज हो गया। पति ने पहले उससे झगड़ा किया फिर उसकी पिटाई कर तलाक की धमकी दे दी। इसकी शिकायत जब सास से की तो उसने भी चुप रहने की सलाह दी।
मां से भी कर चुका है रेप की कोशिश
डेमो
ससुराल के सभी लोगों ने मामले को दबाने के लिए पूरी कोशिश की। कुछ दिनों तक महिला ने बेटी का इलाज कराया। इसके बाद ठाकुरगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाने पर ससुराल के लोगों ने आरोप को गलत बताते हुए समझौते की बात कही।
कुछ दिन बाद वह मायके बाजारखाला पहुंची। यहां उसने इंस्पेक्टर बाजार खाला से संपर्क किया। इंस्पेक्टर बाजारखाला अनिल कुमार सिंह ने मामले की जानकारी सीओ बाजारखाला को दी। सीओ ने मंगलवार देर रात जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
मासूम की मां ने बताया कि परिवार का खर्च मकान के किराए से चलता है। घर में सास-ससुर और पति रहते हैं। कुछ साल पहले आरोपी ससुर ने उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी।