फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grandfather kills his grandson in kannauj

यूपीः दादा ने पोते के जीभ और गुप्तांग काटे

Sat, 20 Feb 2016 01:03 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
grandfather kills his grandson in kannauj

यूपी में कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा (कुढ़रा) में शुक्रवार शाम वृद्ध ने अपने पौत्र की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। उसने बच्चे की जीभ एवं गुप्तांग भी काट डाले।

विज्ञापन


खून से सने कपड़े पहन कर घर पहुंचा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना को अवैध संबंध से जोड़ कर देख रही है।

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा निवासी अमर सिंह वर्मा का तीन महीने पहले अपने पुत्र कृष्णकांत वर्मा उर्फ अन्नू और उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस पर कृष्णकांत की पत्नी मायके चली गई।
विज्ञापन

पोते को अकेले में खेत ले गया दादा

grandfather kills his grandson in kannauj

उसके न आने पर कृष्णकांत और उसके पिता के बीच तनातनी रहने लगी। शुक्रवार शाम अमर सिंह अपने पौत्र आशीष (3) पुत्र कृष्णकांत को लेकर खेत चला गया। देर शाम तक उसके न लौटने पर कृष्णकांत का बड़ा बेटा हिमांशु खेत में गया।

आरोप है कि हिमांशु ने वहां अमर सिंह को आशीष का कत्ल करते देखा। बचाने की कोशिश की तो अमर सिंह ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे खून से सने कपड़े पहन कर घर पहुंचा।

घरवालों ने आशीष के बारे में पूछा। पहले तो उसने आनाकानी की लेकिन बाद में सच कबूल लिया। परिवार के लोग दौड़ कर खेत में पहुंचे तो आशीष मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

बहू पर बुरी नजर रखता था ससुर

grandfather kills his grandson in kannauj

थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद ने बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। आरोपी की पत्नी की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ कृष्णकांत ने बताया कि उसका पिता अमर नाथ उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।

पहले भी कई बार वह उससे छेड़छाड़ भी कर चुका था, लेकिन लोकलाज के भय से वह अनदेखी करता रहा। पड़ोसियों ने बताया कि अमर सिंह अपने दोनों पौत्र से काफी प्रेम करता था।

अक्सर दोनों को कंधे पर बिठाए घूमता रहता था। पौत्र को नहलाता व खाना भी खिलाता था, लेकिन किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद हैवान बन गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed