फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grand theatrical production conveyed the message of Karma and patriotism.

Lucknow News: श्रीकृष्ण से विवेकानंद तक, महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

Sun, 05 Jul 2026 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
grand theatrical production conveyed the message of Karma and patriotism.
महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश
लखनऊ। कभी नटखट कान्हा की माखन चोरी पर मुस्कान बिखरी, तो अगले ही पल कुरुक्षेत्र में गीता का अमर संदेश गूंज उठा। अंत में स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों ने पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से भर दिया। भारतेंदु नाट्य अकादमी के राज बिसारिया प्रेक्षागृह में रविवार की शाम मंचित महानाट्य ''कर्मण्येवाधिकारस्ते: मुरली से मातृभूमि तक'' ने दर्शकों को अध्यात्म, संस्कृति और देशभक्ति की अनोखी यात्रा कराई।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन बाल रंग कार्यशाला के समापन पर गुजरात के रंगनिर्देशक वॉल्टर पीटर के निर्देशन और डॉ. सुमित श्रीवास्तव के संयोजन में 100 से अधिक बच्चों ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
विज्ञापन

नाटक में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, कंस वध और अर्जुन को दिए गए ''कर्मण्येवाधिकारस्ते'' के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। 11 कृष्ण और 11 राधा की मनोहारी प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। स्वामी विवेकानंद के चरित्र ने यह संदेश दिया कि गीता की सीख आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देती है। अर्जुन की भूमिका श्री श्रीवास्तव, दुआ अजीम, दानिया अजीम, मंजरी चंद्रा, आद्या शुक्ला, दिविजा पाहवा, अवनी, एलेक्स बिश्नोई और यथार्थ सिंह कारकी सहित अनेक बाल कलाकारों ने निभाई।

 महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

 महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

 महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

 महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

महानाट्य ने दिया कर्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed