{"_id":"5ee9f9168ebc3e42f95f110c","slug":"gram-pradhan-husband-murdered-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, देवर घायल
Wed, 17 Jun 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के शादीपुर महराजगंज के ग्राम प्रधान के पति और देवर को बुधवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से ग्राम प्रधान के पति मोइनुद्दीन की मौके पर मौत हो गई जबकि देवर नूरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
नूरुद्दीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।