फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram Panchayat committees will be made effective in Uttar Pradesh.

यूपी: ग्राम पंचायत की समितियों को प्रभावी बनाएगी सरकार, पहली बैठक में ही होगा समितियों का गठन

Mon, 24 May 2021 03:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 May 2021 03:23 PM IST
सार

यूपी सरकार ग्राम पंचायत की समितियों को अधिकार संपन्न बनाने पर काम कर रही हैं जिसके तहत 27 मई को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में ही इन छह समितियों का गठन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Gram Panchayat committees will be made effective in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमतौर पर कागजी साबित होती रही ग्राम पंचायत की समितियां वास्तव में बेहद अधिकार संपन्न हैं। प्रदेश सरकार इन्हें प्रभावी बनाने के लिए और भी कदम उठाने पर विचार कर रही है। 27 मई को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में ही इन छह समितियों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि ग्राम पंचायत का पूरा कामकाज छह समितियों के माध्यम से ही आगे बढ़ता है। हर समिति के काम व अधिकार तय हैं। लेकिन, मासिक बैठक न होने, सदस्यों की निष्क्रियता तथा प्रधानों व पंचायत सचिवों की सदस्यों को नजरंदाज कर काम करने की कार्यप्रणाली से ये सक्रिय भूमिका नहीं निभा पातीं। सरकार इस बार कार्यकाल के प्रारम्भ से ही समितियों की भूमिका को प्रभावी बनाने की योजना पर काम कर रही है। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह का कहना है ग्राम पंचायतों की समितियों की पंचायत के कामकाज में अहम भूमिका है। समितियों को उनकी भूमिका के बारे में जागरूक कर प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह होगा समितियों का गठन
ग्राम पंचायत का प्रधान नियोजन एवं विकास समिति, प्रशासनिक समिति तथा शिक्षा समिति का सभापति होगा। निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति तथा जल प्रबंधन समिति के सभापति का चुनाव ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा अपने में से किया जाएगा। सभी समितियों में सभापति के अलावा 6 निर्वाचित सदस्य होंगे। इनमें एक महिला व एक अनुसूचित जाति/जनजाति तथा एक पिछड़े वर्ग का सदस्य होगा। समिति के सदस्यों का चुनाव ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा अपने में से किया जाएगा। समिति की बैठक के लिए 4 सदस्यों का कोरम होगा। समिति की बैठक माह में कम से कम एक बार अवश्य होगी। समितियों का सचिव ग्राम पंचायत विकास अधिकारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं छह समितियां

प्रशासनिक समिति- ग्राम पंचायतों के नियंत्रण में कार्यरत कार्मिकों से संबंधित सभी विषय। राशन की दुकानों से संबंधित समस्त कार्य।

नियोजन एवं विकास समिति - ग्राम पंचायत की योजना तैयार करना कृषि पशुपालन तथा गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों का कार्यान्वयन।

शिक्षा समिति- प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा व साक्षरता से संबंधित कार्यक्रमों का कार्यान्वयन।

निर्माण कार्य समिति- समस्त प्रकार के स्थाई व अस्थाई निर्माण कार्यों तथा अनुरक्षण के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने से संबंधित समस्त कार्य।

स्वास्थ एवं कल्याण समिति- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों का कार्यान्वयन।

जल प्रबंधन समिति- नलकूपों का संचालन व रखरखाव। पीने के पानी से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed