फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Graduate in Home Science from the Faculty of Science will also be able to apply for recruitment of Chief Maid

UP News : विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक भी कर सकेंगी मुख्य सेविका भर्ती में आवेदन

Thu, 12 Jan 2023 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Jan 2023 11:23 PM IST
सार

आयोग ने बाल विकास विभाग में मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया था। इसमें शैक्षिक अर्हता में कला संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक निर्धारित की गई थी। विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक करने वाली महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए आयोग से उन्हें भी भर्ती में शामिल करने की मांग की। 

विज्ञापन
Graduate in Home Science from the Faculty of Science will also be able to apply for recruitment of Chief Maid
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर होने वाली भर्ती में विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक महिलाएं भी आवेदन कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मुख्य सेविका भर्ती की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने बाल विकास विभाग में मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया था। इसमें शैक्षिक अर्हता में कला संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक निर्धारित की गई थी। विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक करने वाली महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए आयोग से उन्हें भी भर्ती में शामिल करने की मांग की। 
विज्ञापन


आयोग ने मुख्य सेविका भर्ती की नियमावली में संशोधन करते हुए विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक करने वाली महिलाओं को भी मौका देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक नियमावली में संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। इसे कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद मुख्य सेविका भर्ती में आगे की कार्यवाही शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed