फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govt will honour madarsa teachers

मदरसा शिक्षकों पर मेहरबानी, होगी खातिरदारी

Sat, 12 Jul 2014 08:21 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
govt will honour madarsa teachers

प्रदेश के मदरसा शिक्षकों को सरकार एक और तोहफा देने जा रही है। राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले मदरसा शिक्षक अब प्रदेश में चार हजार किलोमीटर की यात्रा भी मुफ्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


मदरसा शिक्षक यह यात्रा रोडवेज की बसों में कर पाएंगे। इस पर आने वाला खर्च सरकार खुद उठाएगी। शीघ्र ही इसका शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ने इस वर्ष से मदरसा शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। प्रति वर्ष प्रदेश के छह मदरसा शिक्षकों को सरकार राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

ये भी मिलेगा सम्मान होने पर

govt will honour madarsa teachers

राज्य सरकार से मिलने वाले पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को 10 हजार रुपये नगद, एक प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। दरअसल, मदरसा शिक्षकों को अभी तक शिक्षक दिवस के दिन कोई सम्मान नहीं मिलता था।

जबकि बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों को हर साल सम्मान मिलता था। इसी को देखते हुए सपा सरकार ने मदरसा शिक्षकों को भी सम्मानित करने का फैसला लिया।

राज्य पुरस्कार प्राप्त बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों की ही तर्ज पर प्रदेश सरकार मदरसा के पुरस्कृत शिक्षकों को भी रोडवेज की बस में 4000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ देने जा रही है।

हालांकि यह सुविधा केवल उसी साल मिलेगी जिस साल उन्हें सम्मान मिलेगा। जबकि बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों को पूरी नौकरी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता है।

देखें, कौन-कौन होगा सम्मानित

govt will honour madarsa teachers

कुछ समय पहले ही अल्पसंख्यक विभाग ने परिवहन विभाग से मुफ्त यात्रा के बारे में राय मांगी। वहां से अनापत्ति आने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसा शिक्षकों को भी बस में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का मन बना लिया।

इस पर परिवहन निगम का जो खर्चा आएगा उसे अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग वहन करेगा।

किस मदरसे के कितने शिक्षक होंगे सम्मानित
तहतानिया (कक्षा एक से पांच तक)- दो शिक्षक
फौकानिया (कक्षा छह से आठ तक)- दो शिक्षक
आलिया (कक्षा नौ व10)- दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed