{"_id":"1e6f8bcd0d77d900c267485dc62ba5fc","slug":"govt-jobs-information-to-be-on-web-portal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहिए सरकारी नौकरी तो जरूर पढ़ें यह खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहिए सरकारी नौकरी तो जरूर पढ़ें यह खबर
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरियों का पूरा ब्यौरा अब वेबपोर्टल पर मिलेगा। प्रशिक्षण एवं सेवा योजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इसमें उपनिदेशक व सहायक निदेशक शामिल हुए। इन्हें वेबपोर्टल के बारे में प्रशिक्षण देते हुए सुझाव भी मांगे गए।
निदेशक ने बताया कि वेब पोर्टल का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इसका लोकार्पण होना है।
इसके बाद बेरोजगारों का पंजीकरण ऑनलाइन हो जाएगा और नौकरियों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों की रिक्तियां पोर्टल पर डालने के संबंध में शासन स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। किस को किस संस्थान में कौनसी नौकरी मिली इसका भी ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन