{"_id":"69e373cb632eb0742e0c27ce","slug":"govt-finalized-comprehensive-plan-to-ensure-uninterrupted-power-supply-to-people-of-up-amidst-scorching-heat-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली की नहीं होगी समस्या, निर्बाध आपूर्ति को सरकार का पूरा प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली की नहीं होगी समस्या, निर्बाध आपूर्ति को सरकार का पूरा प्लान तैयार
Sat, 18 Apr 2026 05:36 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 34 हजार मेगावॉट बिजली उपलब्ध कराने की सरकार ने रणनीति तैयार कर ली है। पीक ऑवर की डिमांड को पूरा करने के लिए सभी नए थर्मल पावर प्लांट यूनिट्स को शुरू कर दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
electricity
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलेगी। ऊर्जा विभाग ने डिमांड पूरी करने के लिए 34 हजार मेगावॉट बिजली उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई है। इसके लिए सभी नए थर्मल पावर प्लांट यूनिट्स को चालू कर दिया गया है। अतिरिक्त मांग को बिजली एक्सचेंज के जरिये पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीपीसीएल के एमडी पंकज कुमार ने बताया कि अप्रैल से सितबंर के बीच बिजली की मांग बढ़ेगी। जून में पीक डिमांड लगभग 33,375 मेगावाट तक पहुंच सकती है, जो अब तक के उच्चतम स्तरों में से एक होगी। मई और जुलाई में भी मांग 31 से 32 हजार मेगावाट के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसको देखते हुए करीब 34 हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है। घाटमपुर, खुर्जा, पनकी, ओबरा और जवाहरपुर जैसे प्रमुख परियोजनाओं से उत्पादन शुरू हो चुका है। वहीं, घाटमपुर की तीसरी यूनिट 30 अप्रैल तक चालू हो जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
एमडी ने बताया कि कुछ राज्यों के साथ लगभग 4,663 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली की बैंकिंग व्यवस्था की गई है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों से बिजली ली जा सकेगी। बाद में वापस की जाएगी। यह व्यवस्था भी आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।