फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govt expressed displeasure over lack of action in Bhatgaon scam in Lucknow

UP News: भटगांव घोटाले में कार्रवाई न होने पर शासन ने जताई नाराजगी, सरकारी जमीन वापस लेने के दिए निर्देश

Sun, 13 Jul 2025 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 03:01 PM IST
सार

भटगांव घोटाले में कार्रवाई न होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। जिला प्रशासन को रिमाइंडर भेजकर सरकारी जमीन वापस लेने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
govt expressed displeasure over lack of action in Bhatgaon scam in Lucknow
आईएएस अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शासन ने डिफेंस कॉरिडोर के लिए भटगांव में जमीन अधिग्रहण में घोटाले के मामले में जमीन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी न होने पर नाराजगी जताई है। लखनऊ के डीएम को एक बार फिर रिमाइंडर भेजकर कहा है कि मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अभी तक शासन को नहीं भेजी है। इस पत्र में उन बिंदुओं का भी जिक्र किया गया है, जिन पर कार्रवाई किया जाना अभी शेष है।

विज्ञापन


शासन ने निर्देश दिया है कि फर्जी पट्टा पत्रावली में दर्ज 90 व्यक्तियों में से 11 ऐसे व्यक्ति, जिनके नाम अभी तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, उनके नाम रिकॉर्ड में न चढ़ना सुनिश्चित किया जाए। 79 व्यक्तियों के नाम अवैध रूप से दर्ज किए गए हैं, उनका नाम रद्द करवाकर जमीन पुनः ग्राम समाज के खाते में दर्ज की जाए।

विज्ञापन

क्रेता-विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए

इसके अलावा ये भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने पहले यह भूमि खरीदी और फिर उसे यूपीडा को बेचा, इन क्रेता-विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उनसे मुआवजे की राशि वसूलने के लिए भी कहा है। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस काम के लिए दी गई निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी जिला प्रशासन ने इस संबंध में शासन को कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है। इसके पीछे की वजहों पर भी शासन की नजर है। यहां बता दें कि मामले में तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश समेत कई अफसर दोषी ठहराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed