फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor ramnaik says prime minister is creator of modern india.

राज्यपाल रामनाईक ने भगवान विश्वकर्मा से की पीएम मोदी की तुलना, कही ये बातें

Mon, 17 Sep 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
governor ramnaik says prime minister is creator of modern india.
राज्यपाल रामनाइक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने सोमवार को एक निजी विद्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान विश्वकर्मा से की। कहा कि अटल जी की तर्ज पर पीएम देश को आगे ले जा रहे हैं। पीएम आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पीएम का आज जन्मदिन है। वे जन्मदिन पर अपने गांव व मां से मिलने नहीं गए। जिसने उनको चुना उनसे मिलने पहुंचे हैं। वे आज वाराणसी जा रहे हैं। उनसे अनुमति लेकर यहां पहुंचा हूं। कस्बे में दो बार नहीं आ सका। तीसरी बार वादा निभाने पहुंचा हूं।
विज्ञापन


यूपी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। सुल्तानपुर व दोस्तपुर में उसकी झलक दिखती है। दोस्तपुर का नाम सार्थक हो रहा है। कहा कि स्वतंत्रा आंदोलन में भी सुल्तानपुर के लोगों ने त्याग व बलिदान किया है। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयास के अनुरूप कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कार्यों व प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महाविद्यालय व विद्यालय शिक्षकों व प्रबंध तंत्र के आधार पर चलता है। बालिका शिक्षा एक पुनीत कार्य है। उत्तर प्रदेश नकल के लिए बदनाम हुआ है। आज शिक्षा में सुधार हुआ है। इस बार 15 लाख 60 हजार को उपाधि मिली है। इसमें 51 फीसद लड़कियां हैं। अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं का अनुपात 40-60 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed