{"_id":"2525e973e1b9824f837ae6f107483827","slug":"governor-ram-naik-works-at-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, पहले दिन राज्यपाल ने क्या किया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, पहले दिन राज्यपाल ने क्या किया?
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने बुधवार को राजभवन के सभी अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक करके कामकाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के बारे में भी अधिकारियों से पूछताछ की।
राजभवन के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने अपने कार्यालय में प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर व एडीसी समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके गतिविधियों की जानकारी ली।
पहले दिन उनकी किसी से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने ज्यादा वक्त शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए परिजनों और अतिथियों के साथ बिताया।
सूत्रों का कहना है कि एक दो दिन में वह विधिवत काम शुरू करेंगे।