राज्यपाल राम नाईक बोले, अखिलेश सरकार को अंधाधुंध खर्च करने पर चेताया था
यूपी में नई सरकार बनने के बाद सरकारी परियोजनाओं की शुरू हुई जांच पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मैंने पत्र लिखकर जरूरत से अधिक बजट खर्च करने पर चेताया था।
अब नई सरकार उनके कार्यकाल में हुए कामों की समीक्षा कर रही है। यह सरकार का अपना फैसला है।
जेपीएनआईसी, जनेश्वर मिश्र पार्क, हुसैनाबाद में सौंदर्यीकरण के बाद अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस- वे पर खर्च हुए पैसों की जांच शुरू होने के सवाल पर राज्यपाल ने यह बात कही।
उनका कहना है कि मैंने पहले ही पिछली सरकार को कई बार पत्र लिखा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के ऑडिट, मथुरा में जमीन पर कब्जे जैसे मुद्दों को भी उठाया। लखनऊ में चल रही परियोजनाओं पर हो रहे खर्च पर भी सूचनाएं मांगी।
'मई से पता चलेगा किसकी बत्ती जाएगी किसकी रहेगी'
वीवीआईपी संस्कृति खत्म करने के सरकार के फैसले पर राज्यपाल ने कहा, यह केंद्र और राज्य सरकार का मामला है। इसमें मेरी कोई व्यक्तिगत राय नहीं होनी चाहिए। अभी सरकार ने इसके लिए आपत्ति-सुझाव मांगे हैं।
इसके बाद एक मई से तय होगा कि किसकी लाल बत्ती जाएगी और किसे मिली रहेगी। हां, इस बीच जनता ने जरूर इस फै सले का स्वागत किया है। जनता चाहती है कि वीआईपी संस्कृति हटे।